Saturday, March 7, 2026 |
Home » निरंतर ऑर्डर से कारोबारी विस्तार कर आगे बढ़ रही है ‘SBC Exports Limited’

निरंतर ऑर्डर से कारोबारी विस्तार कर आगे बढ़ रही है ‘SBC Exports Limited’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गारमेंट निर्माण एवं निर्यात क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी ‘एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड’ आईटी सपोर्ट सर्विसेज व मैनपावर सप्लाई क्षेत्र में भी प्रमुखता से स्थापित हो रही है। कंपनी को निरंतर ऑर्डर मिल रहे हैं और कंपनी अपने सभी सेगमेंटो में प्रगति कर रही है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियां, कारोबारी विस्तार, वित्तीय प्रदर्शन, भविष्य की योजनाएं और आईपीओ के मायने जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

कारोबारी गतिविधियां
‘एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड’ गारमेंट निर्माण एवं निर्यात के साथ आईटी सपोर्ट सर्विसेज व मैनपावर सप्लाई क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी में 3000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। संपूर्ण भारत में कंपनी 400 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं 2000 से अधिक रिटेलर्स के साथ कार्य कर रही है। कंपनी 100 से अधिक प्रमुख सरकारी योजनाओं में मैनपावर सप्लाई कर रही है। कंपनी ‘स्न-क्रशह्वह्लद्ग’ ब्रांडनेम से राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गारमेंट्स की बिक्री कर रही है। वर्ष 2011 में हस्तनिर्मित कारपेट निर्माण से कारोबारी शुरुआत की गई थी। वर्ष 2015 में कंपनी ने होजरी फैब्रिक एवं गारमेंट्स निर्माण की शुरुआत की थी। वर्ष 2017 में कंपनी ने आईटी सपोर्ट सर्विसेज व मैनपावर सप्लाई क्षेत्र में प्रवेश किया। 2018 में कंपनी ने टूर एंड ट्रेवल्स बिजनेस शुरू किया। वर्ष 2019 में
कंपनी बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध हुई। वर्ष 2022 में कंपनी ने फैब्रिक/निटिंग/डाईंग जैसी गतिविधियां इन हाउस करना शुरू किया। वर्ष 2022 में कंपनी ने गुरमीत चौधरी और रूपाली भूषण से ब्रांड एम्बेसडर के लिए करार किया एवं 2024 में कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर के रूप में सौरभ राज जैन एवं
साक्षी द्विवेदी को जोड़ा। कंपनी ने वर्ष 2024 में निर्यात इकाई स्थापित करने के लिए 3489 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का भूखंड अधिग्रहित किया है।

कारोबारी विस्तार
30 अक्टूबर 2024 को एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड को व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, महाराष्ट्र सरकार के पुणे और मुंबई क्षेत्रों में जनशक्ति और संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए अनुभवी जनशक्ति सेवा प्रदाताओं की नियुक्तिके लिए 47,38,06,800/- (रुपये सैंतालीस करोड़ अड़तीस लाख छह हजार आठ सौ मात्र) रुपए का ऑर्डर मिला था। कंपनी को कार्यालय सहायता, परियोजना प्रबंधन सहायता और रोलआउट सेवाएं प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एनआईसीएसआई, नई दिल्ली के माध्यम से 41,91,231/- (इकतालीस लाख इक्यावन हजार दो सौ इकतीस रुपये) का ऑर्डर मिला था।

कंपनी को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग दिल्ली द्वारा मैनपावर आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए 11.12 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था। ऑर्डर की अवधि 2 वर्ष है। कंपनी को दुबई आधारित टेक्सटाइल कंपनी मेसर्स गॉगी ब्रदर्स होलसेलर्स कंपनी एलएलसी से टी-शर्ट, ट्राउजर, शॉर्ट्स आदि सहित विभिन्न परिधान वस्तुओं की आपूर्ति के लिए लगभग 9.36 करोड़ रुपये का दोहरा निर्यात ऑर्डर मिला है। इसके अलावा एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने कपड़ों की आपूर्ति के लिए यूएई की मेसर्स गॉगी ब्रदर्स होलसेलर्स कंपनी एलएलसी के साथ रणनीतिक समझौता किया है। इस व्यवस्था के तहत, कंपनी कपड़ों की एक विस्तृत श्रृंखला की आपूर्ति करेगी, जिसे दुबई के रिटेल चेन स्टोर्स (डे-टू-डे) में बेचा जाएगा। इस सहयोग से कंपनी की वैश्विक पहुंच बढऩे और राजस्व वृद्धि में सकारात्मक योगदान की उम्मीद है। यह समझौता कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति का विस्तार करने और उच्च-विकास वाले बाजारों में पैर जमाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उक्तऑर्डरों से पता चल रहा है कि कंपनी अच्छी प्रगति कर रही है।

लिस्टिंग के मायने
जून 2019 में कंपनी ने बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर 22 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 2982000 शेयर जारी कर 6.56 करोड़ रुपए जुटाए थे। वर्ष 2021 में कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई के मैनबोर्ड पर माइग्रेट हो गया। फरवरी 2022 में कंपनी ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर दिया और फेसवैल्यू को 10 रुपए से 1 रुपए में तब्दील किया। जनवरी 2024 में कंपनी ने एक अनुपात दो यानी कि दो शेयर पर एक शेयर का बोनस एवं 2025 में भी कंपनी द्वारा एक अनुपात दो यानी कि दो शेयर पर एक शेयर का बोनस दिया। वर्तमान में कंपनी के शेयर का भाव 12.99 रुपए प्रति शेयर चल रहा है। कंपनी द्वारा निवेशकों को अच्छा फायदा दिया गया है। सूचीबद्ध होने से कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और कंपनी में रिटेल निवेशकों का दायरा भी बढ़ा है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी के निदेशक मंडल ने 2 इक्विटी शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। बोनस शेयर के बाद कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल बढक़र
50 करोड़ तथा पेडअप शेयर कैपिटल 47,61,90,000/- रुपए हो गई। 10 मार्च 2025 की रिकॉर्ड डेट के अनुसार शेयरधारकों को 158730000 शेयर अलॉट हो गए हैं। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 52.71 करोड़ रुपए के मुकाबले 44.43 फीसदी अधिक 76.13 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2.86 करोड़ रुपए के मुकाबले 24.82 फीसदी अधिक 3.57 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 141.96 करोड़ रुपए के मुकाबले 48.80 फीसदी अधिक 211.25 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 9.63 करोड़ रुपए के मुकाबले 48.08 फीसदी अधिक 14.26 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने 0.45 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

 

भविष्य की विस्तार योजनाएं
एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने अगले 5 वर्षों के लिए विस्तार की घोषणा की है। बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और नवीन विकास मार्गों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, कंपनी ने रिटेल, फ्रेंचाइजिंग़ और निर्यात के क्षेत्र में कारोबारी विस्तार करने की योजना का खुलासा किया है, जो कंपनी के लिए वैश्विक प्रमुखता की ओर अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अपने मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और उपभोक्ता जरूरतों की गहरी समझ का लाभ उठाते हुए कंपनी बहुमुखी विस्तार रणनीति के साथ वाणिज्य के परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। कंपनी की अगली 5 साल की रणनीतिक योजना फ्ऱेंचाइज़ी मॉडल के माध्यम से विस्तार करने, ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा देने, रिटेल स्टोर स्थापित करने, निर्यात बढ़ाने और नई सरकारी परियोजनाओं में काम हासिल करने पर केंद्रित है।

फ्रैंचाइज़ी मॉडल: सहयोग और स्थानीय विशेषज्ञता की शक्तिको पहचानते हुए, एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड एक गतिशील फ्रैंचाइज़ी मॉडल स्थापित करने के लिए तैयार है, जो उत्साही उद्यमियों को अपने वैश्विक नेटवर्क में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा। व्यक्तियों को अपने स्वयं के एसबीसी एक्सपोर्ट्स आउटलेट के मालिक होने और संचालित करने के लिए सशक्तबनाते हुए, यह पहल उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और समुदायों के भीतर रोजगार के अवसर पैदा करते हुए विकास के नए रास्ते खोलेगी। कंपनी का फोकस एक व्यापक फ्रैंचाइज़ी पैकेज विकसित करने पर है, जिसमें ब्रांड दिशानिर्देश, प्रशिक्षण कार्यक्रम और विपणन सहायता शामिल है और प्रमुख शहरी और अर्ध-शहरी स्थानों में फ्रैंचाइजी भागीदारों की पहचान करना और उन्हें शामिल करना है।कंपनी का लक्ष्य उच्च क्षमता वाले बाजारों में 50 फ्रैंचाइजी स्टोर लॉन्च करने का है।

रिटेल स्टोर: पहुंच बढ़ाने और उपभोक्ताओं के साथ सीधे जुडऩे के लिए एक रणनीतिक कदम में, एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड दुनिया भर के प्रमुख बाजारों में प्रमुख रिटेल स्टोरों का एक नेटवर्क स्थापित करेगी। सावधानीपूर्वक तैयार किए गए ये स्थान न केवल कंपनी के उत्पादों की विविध श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि अनुभवात्मक केंद्र के रूप में भी काम करेंगे, ग्राहकों के साथ सार्थक संबंध को बढ़ावा देंगे और ब्रांड के प्रति अपनापन बढ़ाएंगे। कंपनी ने टियर-2 या टियर 3 शहरों में 30 रिटेल स्टोर खोलने का फैसला किया है।

निर्यात: उच्च गुणवत्ता वाले सामानों के एक विश्वसनीय निर्यातक के रूप में अपनी उत्कृष्ट प्रतिष्ठा के आधार पर, एसबीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। उभरते बाजारों में अपने पदचिह्न का विस्तार करने और अंतर्राष्ट्रीय वितरकों के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाने पर गहन ध्यान देने के साथ, कंपनी बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने और निर्यात क्षेत्र में तेजी से विकास करने के लिए तैयार है। कंपनी एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के उभरते बाजारों में विस्तार करके निर्यात मात्रा को 30 फीसदी तक बढ़ाने की भी योजना बना रही है। कंपनी परिचालन को सुविधाजनक बनाने और प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और दक्षता में सुधार करने के लिए एक समर्पित निर्यात प्रभाग विकसित करने के लिए प्रमुख निर्यात बाजारों में क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की योजना बना रही है।

इसके अतिरिक्त, कंपनी नए बाजारों में निर्यात परिचालन का विस्तार करना चाहती है, जिसके तहत कंपनी निर्यात विस्तार के लिए संभावित देशों की पहचान करने के लिए बाजार अनुसंधान करेगी, अंतर्राष्ट्रीय वितरकों और खुदरा विक्रेताओं के साथ साझेदारी स्थापित करेगी और अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए वैश्विक व्यापार शो और प्रदर्शनियों में भाग लेगी। अपनी विस्तारित विस्तार योजना के एक भाग के रूप में, कंपनी परिधान और मैनपावर की आपूर्ति के लिए नई सरकारी परियोजनाओं को सुरक्षित करने, अपने सरकारी संबंधों को मजबूत करने और संबंधित मंत्रालयों और विभागों के भीतर अपने नेटवर्क का विस्तार करने, प्रतिस्पर्धी प्रस्तावों के साथ सरकारी अनुबंधों के लिए निविदाओं और बोलियों का जवाब देने पर ध्यान देगी। कंपनी सरकारी अनुबंधों के लिए सभी नियामक आवश्यकताओं और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कर रही है।

नोट: सभी आंकड़े कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट से लिए गए हैं। निवेशक कंपनी में निवेश करने से
पूर्व पंजीकृत निवेश सलाहकारों से सलाह लेवें।



You may also like

Leave a Comment