Tuesday, September 15, 2026 |
Home Tech WorldSamsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

by Business Remedies
0 comments

50 मेगापिक्सल कैमरा, Exynos 2500 चिपसेट और 4900mAh बैटरी से लैस

6.7 इंच की स्क्रीन, 120Hz ताजा दर और 1,900 निट्स तक चमक

Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है फोन

8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 79,999 रुपए में उपलब्ध

पुराना फोन देने पर 8,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस

नई दिल्ली। Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी का Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा और 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। यह Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है। फोन में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का समर्थन करती है। यहां Samsung Galaxy S26 FE की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी दी जा रही है।

  1. 79,999 रुपए में मिलेगा फोन

Samsung Galaxy S26 FE के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 79,999 रुपए है। यह फोन पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट रंगों में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर 8,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। इसके अलावा चुनिंदा एनबीएफसी साझेदारों के जरिए 30 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई और 3,000 रुपए का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस पाने का विकल्प भी है। ग्राहक कई बैंकों के कार्ड पर 7,000 रुपए तक का कैशबैक पा सकते हैं या 12 महीने की नो-कॉस्ट बैंक ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। Samsung के ई-स्टोर से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 18 महीने की बैंक ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा।

  1. 6.7 इंच की स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की एफएचडी प्लस डायनामिक एमोलेड 2एक्स स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह अधिकतम 1,900 निट्स तक की चमक देती है। फोन में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

  1. 4900mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फास्ट चार्जिंग के जरिए फोन 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेटिंग मिली है।

  1. 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE के पीछे एफ/1.8 अपर्चर और ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रावाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन Gemini Omni को भी सपोर्ट करता है, जो गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके वीडियो को एडिट और क्रिएट कर सकता है।

  1. 5G समेत कई कनेक्टिविटी सुविधाएं

Samsung Galaxy S26 FE में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन की लंबाई 161.6 मिलीमीटर, चौड़ाई 76.9 मिलीमीटर और मोटाई 7.4 मिलीमीटर है। इसका वजन 193 ग्राम है।



You may also like

Leave a Comment