Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate WorldSAIL ने नौसेना के तीन युद्धपोत के लिए 5,700 टन विशेष इस्पात की आपूर्ति की

SAIL ने नौसेना के तीन युद्धपोत के लिए 5,700 टन विशेष इस्पात की आपूर्ति की

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | Steel Authority of India Limited (SAIL) ने भारतीय नौसेना के हाल ही में बेड़े में शामिल किए गए तीन अत्याधुनिक युद्धपोतों के निर्माण के लिए 5,700 टन विशेष श्रेणी के इस्पात की आपूर्ति की है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी के अनुसार, इन तीन जहाजों में उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट INS Dunagiri, एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट INS Agray और सर्वेक्षण पोत INS Sanshodhak शामिल हैं। इन तीनों जहाजों को 21 जून को Kolkata के Syama Prasad Mookerjee Port पर Narendra Modi द्वारा औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

बयान के मुताबिक, SAIL ने इन जहाजों के लिए विशेष गुणवत्ता की ‘डीएमआर 249ए’ ग्रेड हॉट-रोल्ड शीट और प्लेट की आपूर्ति की है। इस विशेष श्रेणी के इस्पात का उत्पादन कंपनी के Bokaro, Bhilai और Rourkela इस्पात संयंत्रों में किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को लगातार बढ़ावा दे रही है। SAIL ने इससे पहले भी स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant और प्रोजेक्ट 17ए के तहत बनाए गए स्टील्थ फ्रिगेट्स INS Nilgiri, INS Himgiri और INS Udaygiri के लिए इस्पात आपूर्ति की है। SAIL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक Dr. Ashok Kumar Panda ने कहा, ‘‘भारत के रक्षा क्षेत्र के एक प्रमुख भागीदार के रूप में SAIL देश की आत्मनिर्भरता की जरूरतों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इन उच्च-क्षमता वाली इस्पात प्लेट की आपूर्ति न केवल भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता को मजबूती प्रदान करती है, बल्कि यह SAIL की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता को भी प्रमाणित करती है।’’



You may also like

Leave a Comment