Business Remedies/जयपुर। महाराष्ट्र के ठाणे आधारित ‘Safecure Services Limited’ सिक्योरिटी और Facility Management क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान करने, पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान (कंपनी द्वारा ऋण और अग्रिम प्रदान करके) करने, सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 31 अक्टूबर को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 2012 में स्थापित, Safecure Services Limited एक प्रमुख सिक्योरिटी और Facility Management कंपनी के रूप में कार्यरत है। कंपनी पूरे भारत में Private Security, E-Surveillance, Facility Management और Corporate Interior Fitting सेवाएं प्रदान करती है और इस क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है। पिछले कुछ वर्षों में, Safecure ने पूरे भारत में अपने परिचालन का विस्तार किया है और Private और Public Sector की संस्थाओं, Financial Institutions, Multinational Corporations और विभिन्न Industries सहित विविध ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 47.74 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 3.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 63.06 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.69 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 73.27 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.16 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 30 जून 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 18.36 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.99 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि वर्ष दर वर्ष कंपनी का राजस्व एवं लाभ बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 की 30 जून 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 10.83 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 की 30 जून 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी की कुल Asset 54.61 करोड़ रुपए, Net Worth 22.94 करोड़ रुपए, Reserve एवं Surplus 16.17 और कुल Debt 19.52 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का Debt Equity Ratio 0.98 का है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है। IPO के बाद कंपनी के कर्ज में कमी आएगी और कंपनी के मार्जिन बेहतर होंगे।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Safecure Services Limited’ का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 31 अक्टूबर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए Face Value के 30,00,000 शेयर 102 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 30.60 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1200 शेयरों का है और Retail निवेशकों को 2 Lot के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Sun Capital Advisory Services Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

