Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate Worldवैश्विक पर्यावरण संरक्षण एवं गौसंवर्धन का पर्याय बन चुके हैं Gaumaya Founder Dr. Sitaram Gupta

वैश्विक पर्यावरण संरक्षण एवं गौसंवर्धन का पर्याय बन चुके हैं Gaumaya Founder Dr. Sitaram Gupta

by Business Remedies
0 comments

कुंजेश कुमार पतसारिया | Business Remedies / Jaipur। देश में वर्तमान में प्रदूषण की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए करीब पांच वर्षों से Dr. Sitaram Gupta ने Startups Gaumaya शुरू कर अपनी अलग पहचान कायम की है। अपने इस कार्य के लिए उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार से कई Awards भी मिल चुके हैं। वर्तमान में वे Jaipur के Moksh Dhamों को Green Moksh Dhamों के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसके अलावा Gomay Samidha तैयार कर पर्यावरण शुद्धिकरण में महत्ती भूमिका निभाई है।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
मेरी प्रारंभिक शिक्षा संघ के विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर से हुई और वहीं से देश सेवा का जज्बा आपके अंदर स्थापित हो गया। उसके बाद स्नातक व स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने के बाद Lok Jumbish व Shikshakarmi Yojna जैसी राष्ट्रीय परियोजनाओं में Master Trainer के रूप में सेवाएं दीं, फिर Computer में PGDCA कर संपूर्ण Rajasthan में 35 Computer Centres के माध्यम से Computer Education का प्रचार-प्रसार किया। फिर वर्ष 2005 से Construction क्षेत्र में नए आयाम विकसित किए, जो आज भी जारी है। इसी बीच वर्ष 2010 में NDDY व वर्ष 2012 में MBA Finance किया और 2015 में M.D. Panchgavya की शिक्षा प्राप्त की।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
Corona काल की महामारी के बीच जब आमजन को Oxygen की किल्लत से जूझना पड़ा, तब मन में पीड़ा उठी कि कुछ ऐसा किया जाए जिससे ना केवल प्रकृति का संरक्षण हो अपितु गौ माता का संवर्धन हो, किसान को संबल मिले, पशु-पक्षियों का घर-बार उजड़ने से बचे और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की समस्त समस्याओं का समाधान किया जा सके।

इन्हीं सब को ध्यान में रखकर Gomay Parivar के माध्यम से Sankalp Patra का एक ऐसा अभियान प्रारंभ किया, जिसमें संपूर्ण भारत में 1% लोगों से Sankalp Patra भरवाने का लक्ष्य लिया है। सभी समस्याओं के निराकरण के लिए एक पुस्तक “Gomay Gyan Sagar” भी लिखी। नाम के अनुरूप ही यह पुस्तक गौ माता के ज्ञान का खजाना है और पहली बार गौ माता के ज्ञान पर लिखी गई किसी पुस्तक को Amazon Best Seller के Award से नवाजा गया है।

इसी कड़ी में गहरा शोध करके Gocast में Parali का संयोजन करके Gomay Samidha के रूप में ऐसी लकड़ी तैयार की है, जो विश्व में पहली बार बनाई गई। इस अनूठे प्रयास के कारण Gomay Parivar को केंद्र सरकार के Startup India Program में चयनित किया गया और इसके लिए इन्हें MNIT के MIIC परिसर में Office हेतु स्थान उपलब्ध कराया गया है। इसी के साथ Gomay Parivar iStart Rajasthan Government तथा NIAM (National Institute of Agricultural Marketing) भारत सरकार के साथ भी incubated है।

आपको इस नए आइडिया के लिए क्या कोई पुरस्कार मिले हैं?
इस आइडिया को DSIR (Department of Scientific Industrial Research) केंद्र सरकार की ओर से आयोजित Hackathon में देश भर के Startups के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इसी प्रकार Rajasthan Renewable Energy Corporation Limited द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया गया तथा TiE Global द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विश्व के Top 40 Ideas में चयनित किया गया।

पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिए इसकी महत्ती आवश्यकता बताएं।
हमने NEERI (National Environmental Engineering Research Institute) भारत सरकार के साथ एक Tie-up किया है एवं Jaipur के Moksh Dhamों को Green Moksh Dhamों के रूप में विकसित करने के लिए एक-एक Moksh Dham को एक-एक समाज के साथ जोड़कर Nagar Nigam से 20 साल का Lease Letter जारी करवाया। इसके अंतर्गत Mahesh Nagar Moksh Dham को Khandelwal समाज के साथ मिलकर विकसित करने जा रहे हैं। पिछले दिनों Yoga Day के उपलक्ष्य में Gomay Samidha से Yagya को दो World Record एक साथ मिले तथा इस बार Dussehra पर Gomay Samidha से Ravan Dahan के लिए तीन World Record एक साथ मिले हैं।

Gobardhan कार्यों पर पांच World Record प्राप्त करने वाले Dr. Sitaram Gupta भारत के प्रथम व्यक्ति बन चुके हैं। इस अनूठी पहल से समाज में धारा परिवर्तन होकर चेतना की जागृति होगी और पर्यावरण की शुद्धि के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर Global Warming की समस्या के समाधान के रूप में एक मिसाल कायम होगी।

सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं।
शुरू से हम सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। समय-समय पर गरीबों व आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को आर्थिक सहयोग व मदद करते रहते हैं।



You may also like

Leave a Comment