New Delhi। Rulka Electricals Limited (“Rulka”) एक अग्रणी integrated MEP (Mechanical, Electrical and Plumbing) solutions provider है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही का Business Update जारी किया है। कंपनी management के अनुसार इस अवधि में कंपनी ने मजबूत operational और financial momentum का प्रदर्शन जारी रखा है, जो इसके strong execution record, reputed clients और future-focused service portfolio द्वारा समर्थित है।
Rulka Electricals Limited ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 12 warehouse locations और 3 retail locations का construction पूरा किया और लगभग 16 करोड़ रुपए (GST को छोड़कर) का estimated revenue दर्ज किया है, जो निरंतर execution momentum को दर्शाता है।
Order Execution और Project Update: कंपनी management के अनुसार इस तिमाही के दौरान Rulka ने अपने execution pipeline को और मजबूत किया है। कंपनी Karad (Kolhapur region) में “Mahatransco” project के लिए अपना पहला transmission work शुरू कर रही है। यह development इस महीने के दौरान government infrastructure portfolio में एक और milestone साबित होगा।
Suntech, Kota, Vashi, Shapur और Malleshwaram sites पर चल रहे works completion के करीब हैं और आने वाले महीने में इनके largely complete होने की उम्मीद है, जिससे timely revenue recognition और cash flow visibility सुनिश्चित होगी। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में Rulka Electricals Limited ने मुख्य रूप से reputed clients से 26.96 करोड़ रुपए (GST सहित) से अधिक के confirmed domestic orders प्राप्त किए हैं।
विश्वसनीय भागीदारी: कंपनी management के अनुसार Rulka की execution capabilities उसके strong client base से और अधिक reinforced होती हैं, जिनमें Avenue Supermarts (DMart), Lodha, Welspun One, IndoSpace, Capital Land, Logi Group, HOH Group और Piramal Group शामिल हैं। कंपनी के पास complex, high-value और profitable projects पर focus करते हुए India भर में industrial parks, warehousing parks, retail stores और multiplexes में proven expertise है।
“People First” Culture: इस तिमाही में Rulka के human resource development में एक महत्वपूर्ण achievement दर्ज की गई है, जिसमें 15 employees ने दस और बारह वर्ष की service पूरी की है। यह strong organizational stability, experience retention और “people first” culture को दर्शाता है। इसके अलावा, कंपनी ने इस तिमाही में अपनी projects में योगदान देने के लिए 15 full-time employees की recruitment भी की है।
Transmission और Power Distribution Segment: कंपनी management के अनुसार Mahatransco के recent order win के साथ Rulka अब transmission और distribution segment में आगे बढ़ रही है। इस activity के लिए कंपनी के पास एक dedicated team है और आवश्यकता पड़ने पर कंपनी इसका expansion करेगी। इसके अतिरिक्त, Rulka Electricals Limited modern industrial, warehousing, commercial और retail facilities की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए data और voice cabling, smart building technology और energy-efficient infrastructure में अपनी capabilities का विस्तार कर रही है।
Rulka Electricals Q3 FY26 business update




