Jaipur । एकीकृत विद्युत, अग्निशमन सेवाओं के अग्रणी प्रदाता Rulka Electricals Limited (REL) ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को विभिन्न ग्राहकों से 5,42,52,733/- रुपये की राशि के 12 नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को Maharashtra, Rajasthan, Hyderabad और Karnataka में अग्नि शमन एवं अग्नि अलार्म प्रणाली की खरीद, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए ऑर्डर मिले हैं।
कारोबारी गतिविधियां:Mumbai मुख्यालय वाली कंपनी Rulka Electricals Limited भारत भर में विद्युत सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जिसमें विद्युत पैनल स्थापना, अग्निशमन प्रणाली, Solar EPC अनुबंध और टर्नकी विद्युत भंडारण परियोजनाएं शामिल हैं। कंपनी रखरखाव सेवाओं और Data एवं Voice cabling में भी माहिर है और विभिन्न स्तरों की परियोजनाओं पर अपनी विद्युत और अग्निशमन अनुबंध सेवाओं के लिए जानी जाती है। कंपनी REL औद्योगिक, वाणिज्यिक, खुदरा, भंडारण और मनोरंजन क्षेत्रों में विविध ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। कंपनी May 2024 में लिस्टेड हुई और NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध है।




