जयपुर । एकीकृत विद्युत, अग्निशमन सेवाओं के अग्रणी प्रदाता रुलका इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (आरईएल) ने शेयर बाजारों को बैंगलोर स्थित वेयरहाउस विकास परियोजना के संबंध में अपडेट जारी किया है। कंपनी ने बैंगलोर स्थित अपने वेयरहाउस विकास परियोजना के बारे में 16 जून 2025 को एक्सचेंज को बता दिया गया था। इस परियोजना में कुल 5,35,219 वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र शामिल है, और इसके पूरा होने की अनुमानित समय-सीमा प्रारंभ तिथि से 8 महीने है।
प्रगति अवलोकन:
रूलका इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा निष्पादित कार्य का दायरा:
विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना
* निर्दिष्ट क्षेत्र: 5,35,219 वर्ग फुट
* वर्तमान प्रगति: 25 फीसदी पूर्ण
* अग्नि सुरक्षा एवं शमन प्रणालियों की स्थापना • निर्दिष्ट क्षेत्र: 5,35,219 वर्ग फुट
* वर्तमान प्रगति: 40 फीसदी पूर्ण
कंपनी प्रबंधन के अनुसार साइट पर गतिविधियाँ लगातार आगे बढ़ रही हैं। साइट से प्राप्त दृश्य दस्तावेज़ीकरण चल रहे विकास पर प्रकाश डालता है और समय पर निष्पादन, सुरक्षा अनुपालन और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।




