जयपुर। जयपुर आधारित Switchgear Engineering और Power Transmission एवं Distribution क्षेत्र में EPC सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी ‘RMC Switchgears Limited’ ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
Consolidated Balance Sheet के अनुसार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 10520.80 लाख रुपए के मुकाबले 111.21 फीसदी अधिक 22221.01 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1013.12 लाख रुपए के मुकाबले 99.83 फीसदी अधिक 2024.56 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 18.82 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।




