Friday, December 5, 2025 |
Home » ‘HOAC Foods India Limited’ ने सितंबर छमाही में 96.86 फीसदी अधिक 2183.98 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया

‘HOAC Foods India Limited’ ने सितंबर छमाही में 96.86 फीसदी अधिक 2183.98 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘HOAC Foods India Limited’ दिल्ली और NCR क्षेत्र में ‘Hariom’ brandname से आटा, दाल, मसाले इत्यादि की बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।

Consolidated Balance Sheet के अनुसार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1109.37 लाख रुपए के मुकाबले 96.86 फीसदी अधिक 2183.98 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 100.57 लाख रुपए के मुकाबले 93.96 फीसदी अधिक 195.07 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 4.75 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।

यह करती है कंपनी: 2018 में स्थापित, HOAC Foods India Limited आटा, मसाला और अन्य खाद्य उत्पादों का निर्माण करती है। कंपनी brandname “Hariom” का उपयोग कर विशेष brand outlet के माध्यम से दिल्ली-NCR और उसके आसपास आटा (चक्की आटा), जड़ी-बूटियां व मसाले, बिना पॉलिश की दालें, अनाज और पीली सरसों के तेल का विपणन और बिक्री करती है। 31 दिसंबर, 2023 तक, कंपनी के पास 10 exclusive brand outlet थे, जिनमें 4 कंपनी के स्वामित्व वाले और 6 franchisee के स्वामित्व वाले थे। outlet में केवल कंपनी के उत्पाद की बिक्री होती है और बिक्री और विपणन टीम में 12 कर्मचारी थे। कंपनी की निर्माण इकाई Gurugram में है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में पिसे हुए और मिश्रित मसालों के 153 उत्पाद SKU शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment