Friday, December 12, 2025 |
Home » Kotak Mutual Fund ने लॉन्च किया Kotak Rural Opportunities Fund, ग्रामीण भारत की Growth Potential पर रहेगा Focus

Kotak Mutual Fund ने लॉन्च किया Kotak Rural Opportunities Fund, ग्रामीण भारत की Growth Potential पर रहेगा Focus

NFO 6 नवम्बर 2025 को खुला व 20 नवम्बर 2025 को बंद होगा

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। Kotak Mahindra Asset Management Company (KMAMC) ने Kotak Rural Opportunities Fund लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक open-ended equity scheme है, जो ग्रामीण और इससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश पर Focus करेगी। यह scheme 20 नवंबर 2025 तक निवेशकों के लिए खुली रहेगी।

इस fund का उद्देश्य लंबी अवधि में निवेशकों की दौलत में इजाफा करना है, जिसके लिए यह उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगा, जो भारत के ग्रामीण विकास और बदलाव (Rural Transformation) से जुड़ी हैं या उससे लाभ कमा रही हैं। इस scheme का benchmark index Nifty Rural Index TRI होगा।

Kotak Mahindra Asset Management Company Limited (KMAMC) के Managing Director, Nilesh Shah ने इस मौके पर कहा कि, “ग्रामीण भारत अब केवल खेती तक ही सीमित नहीं है, यह ‘भारत’ के विकास का नया मोर्चा बन चुका है। Financial inclusion से लेकर digital connectivity और स्थानीय manufacturing तक, ग्रामीण भारत में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यह बदलाव अवसरों, नई उम्मीदों और सरकारी नीतियों की वजह से आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आय और consumption अब भारत की बड़ी आर्थिक कहानी का एक अहम हिस्सा हैं। Kotak Rural Opportunities Fund का लक्ष्य निवेशकों को इस बदलाव में भागीदार बनने में मदद करना है, यह बदलाव भारत की सबको साथ लेकर चलने वाली और संतुलित आर्थिक विकास की यात्रा के साथ मेल खाता है।”

ग्रामीण भारत तेजी से बदल रहा है, अब लगभग 40% ग्रामीण लोग खेती के अलावा अन्य कामों में लगे हैं। 2018 से अब तक, ग्रामीण महिलाओं की नौकरी में भागीदारी लगभग दोगुनी हो गई है, जिससे दोहरी आय वाले परिवारों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में आधे से ज्यादा खर्च अब खाने-पीने के अलावा अन्य चीजों पर हो रहा है, जो यह दिखाता है कि ग्रामीण क्षेत्र अब आय, उम्मीदों और खर्च के मजबूत केंद्र बन चुके हैं। (Source: PLFS, NABARD, Morgan Stanley)

Fund का portfolio उन कंपनियों से बनाया जाएगा जिनका ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ा जुड़ाव है। इसके लिए मजबूत और सख्त मानकों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि अच्छी quality और growth वाली कंपनियों का चयन हो सके। इस तरह निवेशकों को एक diversified और मजबूत stock portfolio मिलेगा। इसे समय-समय पर review कर update किया जाएगा, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आने वाले नए अवसरों का फायदा लिया जा सके।

Kotak Rural Opportunities Fund के Fund Manager Arjun Khanna ने कहा कि, “Rural theme पर हमारा नजरिया संरचनात्मक रूप से positive है। Income में सुधार, बेहतर बुनियादी ढांचा, और finance एवं technology तक बढ़ती पहुंच, ये सभी बातें लगातार और व्यापक विकास के लिए platform कर रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है, यह agriculture, manufacturing, construction, services और consumption जैसे कई क्षेत्रों में फैली हुई है। हम diversified और bottom-up approach का उपयोग करके उन business की पहचान करना चाहते हैं, जो या तो इस बदलाव को आगे बढ़ा रहे हैं या इससे लाभ उठा रहे हैं। यह fund निवेशकों को एक अनुशासित और research-based प्रक्रिया के माध्यम से इस बदलती हुई theme में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है।”

यह 20 नवंबर 2025 तक निवेश के लिए खुली रहेगी। NFO अवधि के दौरान निवेशक न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और उसके बाद कोई भी राशि निवेश कर सकते हैं। SIP के लिए न्यूनतम 500 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं और उसके बाद कोई भी राशि जोड़ सकते हैं।

Kotak Rural Opportunities Fund के बारे में अधिक जानकारी के लिए kotakmf.com पर जाएं। निवेश करने से पहले निवेशक अपने financial advisor और tax advisor से राय जरूर लें ताकि यह समझ सकें कि यह scheme उनके लिए सही है या नहीं।

Kotak Mahindra Asset Management Company (KMAMC) किसी भी तरह के निश्चित या भविष्य के return की गारंटी नहीं देता है।



You may also like

Leave a Comment