Sunday, August 16, 2026 |
Home Editorialराइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के वादे लेते धीरे-धीरे मूर्त रूप

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के वादे लेते धीरे-धीरे मूर्त रूप

by Business Remedies
0 comments

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से पिछली वर्ष,2024 में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के दौरान किए गए वादे धीरे-धीरे मूर्त रूप लेते जा रहे है। संभवत: यह वादा वर्ष,2026 में पूरे होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पादित किए गए एमओयू एक के बाद एक धरातल पर उतर रहे हैं। रीको की ओर से चार और प्रमुख कम्पनियों मेक्सोप इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड, रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और सन पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड को औद्योगिक इकाई लगाने के लिए भूखण्ड आवंटित कर दिए हैं। इनमें मेक्सोप इंजीनियरिंग कम्पनी लिमिटेड को भिवाड़ी जिले के कारोली औद्योगिक क्षेत्र, रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र (भिवाड़ी), लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को भीलवाड़ा जिले के उखलिया औद्योगिक क्षेत्र एवं सन पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड को कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र (उदयपुर) में भूमि उपलब्ध करवाई गई है। समिट के दौरान इन कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने रा’य में निवेश करने में रूचि दिखाते हुए रा’य सरकार के साथ एमओयू किए थे। एमओयू के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार रीको की ओर से भूमि आवंटन से लेकर परियोजना की शुरुआत तक सभी प्रक्रियाओं को कम्पनियों के लिए बहुत ही आसान बनाया गया है। भूखण्ड उपलब्ध होने के बाद कम्पनियों की ओर से जल्द ही औद्योगिक इकाई के परिचालन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जहां मेक्सोप इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ऑटो क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी है, जो ऑटो कंपोनेंट प्रोडक्ट्स जैसे डाइ कास्टिंग और फैब्रिकेशन का निर्माण करती है। 750 करोड़ रुपए के निवेश के साथ कम्पनी की यह इकाई 1500 लोगों को रोजगार देगी। यह इकाई करीब &0 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी। वहीं एल्यूमिनियम निर्माण से जुड़ी रॉकमेन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (हीरो ग्रुप कम्पनी) 6 एकड़ भूमि पर 150 करोड़ रुपए के चरणबद्ध निवेश कर अपनी परिचालन प्रक्रिया शुरू करके करीब 250 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करेगी। इस नई इकाई का लक्ष्य राजस्थान में स्पेशल व्हील मैल्युफैक्चरिंग करना होगा। सोलर पेनल के निर्माण पर आधारित कम्पनी लाइटपाथ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड उखलिया औद्योगिक क्षेत्र, भीलवाड़ा में 6 एकड़ भूमि पर 110 करोड़ रुपए का निवेश करने के साथ लगभग 150 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। कम्पनी की यह इकाई सोलर पैनल के निर्माण में राजस्थान को अग्रणी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।



You may also like

Leave a Comment