Thursday, August 20, 2026 |
Home Breaking Newsखुदरा महंगाई दर दिसम्बर में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंची

खुदरा महंगाई दर दिसम्बर में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंची

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली(आईएएनएस)।महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी के लिए राहतभरी खबर है। दिसंबर में खुदरा महंगाई चार महीने के निचले स्तर 5.22 प्रतिशत पर आ गई है। नवंबर में महंगाई दर 5.48 प्रतिशत थी। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए डेटा में बताया गया कि खुदरा महंगाई कम होने की वजह सब्जियों, दालों और चीनी की कीमत में कमी आना है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, “दिसंबर महीने के दौरान सब्जियों, दालों, चीनी और मिष्ठान्न, अनाज और व्यक्तिगत देखभाल एवं अन्य वस्तुओं में महंगाई दर में बड़ी गिरावट देखी गई है।” हाउसिंग महंगाई दर दिसंबर में 2.71 प्रतिशत रही है, जो कि नवंबर में 2.87 प्रतिशत थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 में सबसे अधिक महंगाई मटर (सब्जी) में 89.12 प्रतिशत, आलू में 68.23 प्रतिशत, लहसुन में 58.17 प्रतिशत, नारियल तेल में 45.41 प्रतिशत और फूलगोभी में 39.42 प्रतिशत रही है।



You may also like

Leave a Comment