Sunday, July 5, 2026 |
Home Metro City Specialरामाज रिसोर्ट बन रहा है सेलेब्रिटीज़ की पहली पसंद

रामाज रिसोर्ट बन रहा है सेलेब्रिटीज़ की पहली पसंद

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। मशहूर अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा, जो अपनी दमदार अदाकारी और आकर्षक पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में रामाज रिसोर्ट पहुंचीं, जहां रामाज रिसोर्ट के ओनर सोहित टेलर ने मन्नारा चोपड़ा का स्वागत किया गया। मन्नारा, जो प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। उन्होंने ‘जिद” जैसी बॉलीवुड फिल्म में शानदार अभिनय किया और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है। जब वे रामाज रिसोर्ट पहुंचीं, तो रिसोर्ट के स्टाफ और वहां मौजूद मेहमानों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। मन्नारा ने यहां के लक्जऱी रूम्स, मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल और भव्य सेलिब्रेशन गार्डन का आनंद लिया और रिसोर्ट की मेहमाननवाज़ी की जमकर तारीफ़ की।
उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि रामाज रिसोर्ट एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जहां सुकून, लग्जऱी और प्रकृति का बेहतरीन मेल है। मुझे यहां का माहौल और मेहमाननवाज़ी बेहद पसंद आई। मन्नारा ने रिसोर्ट के खूबसूरत लोकेशन और हाई-क्लास सर्विस की तारीफ करते हुए इसे छुट्टियां बिताने और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन जगह बताया। सेलेब्रिटीज़ की पहली पसंद बनता जा रहा यह रिसोर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग, फैमिली गेट-टुगेदर्स और ग्रैंड इवेंट्स के लिए भी बेस्ट चॉइस बन चुका है। अगर आप भी बॉलीवुड स्टार्स जैसी लग्जऱी और आराम का अनुभव लेना चाहते हैं, तो रामाज रिसोर्ट आपका इंतजार कर रहा है! इस गर्मी के मौसम में स्विमिंग पूल पार्टी और स्विमिंग क्लासेज भी चालू हो गई है।



You may also like

Leave a Comment