Saturday, March 14, 2026 |
Home » Rajasthan State Electricity Transmission Corporation को वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में हुआ 122 करोड़ रूपय़े का शुद्व लाभ

Rajasthan State Electricity Transmission Corporation को वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में हुआ 122 करोड़ रूपय़े का शुद्व लाभ

by Business Remedies
0 comments
Rajasthan State Electricity Transmission Corporation

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 122 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि प्रसारण निगम की 326वीं बोर्ड मीटिंग में निगम के वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लेखे बोर्ड द्वारा अनुमोदित किये गये, जिसके अनुसार प्रसारण निगम की कुल आय लगभग 1143 करोड़ रूपये एवं कुल खर्च लगभग 1021 करोड़ रूपये रहा, जिससे प्रसारण निगम ने लगभग 122 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 की लगातार तीसरी तिमाही है, जब राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लाभ अर्जित कर रहा है। विद्युत प्रसारण निगम के अध्यक्ष आलोक के मार्गदर्शन में लगातार परियोजनाओं की समय पर निगरानी एवं क्रियान्वन के फलस्वरूप तथा कुशल वित्तीय प्रबंधन से वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीनों तिमाही में कुल मिलाकर लगभग 356 करोड़ रूपये का लाभ अर्जित किया है ।



You may also like

Leave a Comment