Friday, September 18, 2026 |
Home EducationRaffles University के छठे दीक्षांत समारोह में 21 को Gold Medal सहित 344 विद्यार्थियों को प्रदान की गई डिग्रियां

Raffles University के छठे दीक्षांत समारोह में 21 को Gold Medal सहित 344 विद्यार्थियों को प्रदान की गई डिग्रियां

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर नीमराणा स्थित Raffles University का छठा दीक्षांत समारोह यूनिवर्सिटी कैम्पस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन केंद्रीय मंत्री, भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने यूनिवर्सिटी के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी से विभिन्न क्षेत्रों में प्रोफेशनल योग्यता हासिल की है, जो न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में सहायक होगी, बल्कि समाज की सेवा में उनके योगदान को भी बढ़ाएगी। अब आगे जब विद्यार्थी यहां से बाहर कदम रखेंगे, तो असली दुनिया का सामना करेंगे, जहां जीवन की वास्तविकताओं से उनका सामना होगा। उन्होंने आगे कहा कि आज के डिजिटल और सामाजिक युग में, जो व्यक्ति अपनी जानकारी और बौद्धिक क्षमता के बीच संतुलन बना लेता है, वही जीवन में सफलता प्राप्त करता है। अब, विद्यार्थियों के जीवन में अगला कदम अपनी इमोशनल इंटेलिजेंस (ईआई) को निखारने का है। लर्निंग का सिलसिला कभी खत्म नहीं होता, और यही समय है जब वे अपने भावनात्मक और मानसिक कौशल को सशक्त बना सकते हैं।
यादव ने इस अवसर पर आज के समय में महत्वपूर्ण विषय-पर्यावरण- पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवित (लिविंग) और जीवित प्राणी (लिविंग बींग) का सहअस्तित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। तभी हम आने वाले समय में अपनी जीवनशैली को पर्यावरण के अनुकूल बनाने में सक्षम हो पाएंगे। समारोह में अकादमिक उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए कुल 344 विद्यार्थियों को PHD, स्नातकोत्तर और स्नातक डिग्रियां प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों के 21 गोल्ड मेडलिस्ट्स को मेडल्स देकर सम्मानित किया गया। यह डिग्रियां छात्रों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, लॉ, ह्यूमैनिटीज, फार्मेसी,और बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेस आदि सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायाधीश, जस्टिस दीपांकर दत्ता और एमार, दुबई के संस्थापक, हिज एक्सीलेंसी मोहम्मद अलब्बर, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान हिज एक्सीलेंसी मोहम्मद अलब्बर को डॉक्टरेट डिग्री (ऑनोरिस कॉसा) से सम्मानित भी किया गया। दीक्षांत समारोह की शुरुआत अकादमिक प्रोसेशन के साथ हुई। जिसके बाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजेंद्र सिंह सांगवान द्वारा यूनिवर्सिटी की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर, प्रो. (डॉ.) सांगवान ने कहा कि आज का दिन विद्यार्थियों के जीवन का एक अहम क्षण है, जो न केवल उनके अकादमिक उपलब्धियों का जश्न है, बल्कि उनकी मेहनत, समर्पण और बौद्धिक विकास का प्रमाण भी है। यह दीक्षांत समारोह एक अंत नहीं, बल्कि सीखने, नवाचार और आत्म-खोज की निरंतर यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। समारोह की अध्यक्षता, यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन, विवेक गोम्बेर ने की।



You may also like

Leave a Comment