Sunday, June 28, 2026 |
Home EducationJECRC University में वल्र्डस टॉप 2 परसेंट साइंटिस्ट का संगम, Inovaton और Reasarch पर मंथन

JECRC University में वल्र्डस टॉप 2 परसेंट साइंटिस्ट का संगम, Inovaton और Reasarch पर मंथन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर  JECRC University में शनिवार को Stanford University द्वारा जारी की जाने वाली वल्र्ड के टॉप 2 परसेंट साइंटिस्ट रैंकिग के वैज्ञानिकों की राउंडटेबल कॉफ्रेंस हुई।
इस दौरान 25 साइंटिस्ट ने मिलकर देश में रिसर्च और इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए मंथन किया। वैज्ञानिकों ने सौ से अधिक युवाओं से संवाद भी किया। इस मौके पर डीआरडीओ, एम्स नई दिल्ली, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, Bits Pilani, सीएसआईआर, चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, एमएनआईटी और Rajasthan University जैसे संस्थानों से साइंटिस्ट शामिल हुए। इस कॉफ्रेंस में यह तय किया गया कि एक साइंटिस्ट 5 संस्थानों को रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस तरह से 125 संस्थानों में रिसर्च को लेकर नई दिशा मिलेगी। वहीं, यह भी निर्णय लिया गया है कि अब एक श्वेत पत्र भी तैयार किया जाएगा। इसमें आने वाले सालों में किए जाने वाले कार्य का खाका तैयार होगा। इसके माध्यम से उन 125 संस्थानों में 6000 से भी अधिक रिसर्च स्कॉलर्स को रिसर्च और इनोवेशन में काम करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
JECRC University के प्रेसिडेंट प्रोफेसर विक्टर गंभीर ने बताया कि इस राउंडटेबल कॉफ्रेंस से देश में इनोवेटिव सोच तैयार होगी। इससे समस्याओं के असाधारण समाधान खोजने में मदद मिलेगी। रिसर्च और डेवलपमेंट की इस नई राह से विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने पिछले 20 सालों से प्लेसमेंट को लेकर काम किया है और बीते 5 सालों में स्टार्टअप और इनक्यूबेशन पर ध्यान दिया है। अब जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने अगले 5 साल रिसर्च और इनोवेशन को समर्पित करने का संकल्प लिया है।
JECRC University राज्य और देश दोनों के विकास में अहम भूमिका निभाना चाहती है। अब रिसर्च और इनोवेशन के लिए कई और ऐसे मंच तैयार करेगी। यह राउंडटेबल कॉफ्रेंस साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इस दौरान जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जगदेव सिंह ने जेईसीआरसी की 25 वर्षों की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि JECRC University ने स्कोपस इंडेक्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय मानकों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में 0.5 प्रतिशत वैज्ञानिक JECRC University से जुड़े हुए हैं, जो यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल रिसर्च क्वॉलिटी को बढ़ाएंगे, बल्कि भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ में भी सकारात्मक योगदान देंगे। कॉफ्रेंस में वैज्ञानिकों ने रिसर्च और इनोवेशन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के बारे में भी अपने विचार साझा किए। सभी साइंटिस्ट ने मिलकर सुझाव दिया कि आगे ऑनलाइन फॉलो-अप सत्रों का आयोजन किया जाए ताकि चर्चाओं को ठोस एक्शन प्लान में बदला जा सके। साथ ही यह भी आवश्यक बताया कि फंड देने वाले विभागों और नीतियां बनाने वालों को भी अगली बैठकों में शामिल किया जाए।



You may also like

Leave a Comment