जयपुर। जयपुर में Adventure और Off-road Driving के शौकीनों के लिए प्रताप जीप की ओर से जगतपुरा के इन्दिरा गांधी नगर स्थित ‘वैली ऑफ व्हील्स’ में एक विशेष ‘Jeep Experience’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 26 और 27 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में शहरवासियों को Jeep की SUV को सामान्य सड़कों से अलग, एक विशेष रूप से तैयार किए गए Off-road Track पर चलाकर उसकी असली क्षमता को करीब से महसूस करने का मौका मिल रहा है। इस रोमांचक Experience Track का मुख्य आकर्षण यह है कि यहां Visitors अलग-अलग कठिन परिस्थितियों में Jeep की बेजोड़ Grip, Control, Stability, Comfort और उसकी Off-road क्षमता का Live Experience कर सकते हैं।
प्रताप जीप के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को केवल Jeep के Features की किताबी जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें वाहन की वास्तविक क्षमताओं का Real Driving Experience प्रदान करना है। इसमें Jeep के Premium Design, Technology, Safety और Comfort के साथ-साथ Off-road Test Drive पर विशेष Focus रखा गया है।
जो लोग शनिवार को इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने से चूक गए हैं, वे आज सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच ‘वैली ऑफ व्हील्स’ पहुंचकर इस खास प्रताप जीप Experience का हिस्सा बन सकते हैं। शौकीन लोगों को Jeep को सिर्फ सड़कों पर देखने के बजाय खुद Off-road Track पर आकर इसकी दमदार क्षमता का अनुभव करना चाहिए।

