Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldPoonawala Fincorp ने उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं से जुड़े ऋण बाज़ार में किया प्रवेश ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों को तेज़ी से शामिल किया जा सके और उच्च वृद्धि हासिल की जा सके

Poonawala Fincorp ने उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं से जुड़े ऋण बाज़ार में किया प्रवेश ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों को तेज़ी से शामिल किया जा सके और उच्च वृद्धि हासिल की जा सके

by Business Remedies
0 comments
Poonawalla Fincorp

मुंबई, 22 अप्रैल, 2025 – साइरस पूनावाला समूह द्वारा प्रवर्तित और उपभोक्ता तथा एमएसएमई ऋण पर केंद्रित एनबीएफसी, पूनावाला फिनकॉर्प लिमिटेड (पीएफएल) ने आज अपने उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं से जुड़े ऋण (कंज़्यूमर ड्यूरेबल लोन) के व्यवसाय के शुभारंभ की घोषणा की। कंपनी ने पूर्व-स्वीकृत सीमाओं के साथ एक डिजिटल ईएमआई कार्ड भी पेश किया है, जिससे ग्राहक कंज़्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों को अधिक सुविधाजनक तरीके से खरीद सकेंगे। यह लॉन्च खुदरा ऋण के तेज़ी से बढ़ते क्षेत्र में कंपनी के रणनीतिक प्रवेश का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे इसकी लाभप्रदता और आजीवन ग्राहक मूल्य को बढ़ाते हुए एक गहरी, अपेक्षाकृत अधिक विस्तृत पैमाने पर (स्केलेबल) खुदरा फ्रैंचाइज़ी तैयार करने की क्षमता बढ़ेगी।

 

कंज़्यूमर ड्यूरेबल ऋण, पीएफएल को तत्काल, पॉइंट-ऑफ-सेल ऋण और डिजिटल ऑनबोर्डिंग के ज़रिये तेज़ी से ग्राहक फ्रैंचाइज़ी के विस्तार का रणनीतिक अवसर प्रदान करेगा, जिससे वास्तविक समय में ग्राहक अधिग्रहण और प्रौद्योगिकी को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ कुशलतापूर्वक विस्तृत पैमाने (स्केल) का निर्माण संभव होगा। इसके अतिरिक्त, यह पेशकश एक मज़बूत क्रॉस-सेल फ्लाईव्हील तैयार करेगी, क्योंकि कंज़्यूमर ड्यूरेबल ऋण के ग्राहक व्यक्तिगत ऋण, बीमा और अन्य वित्तीय उत्पादों के लिए संभावित ग्राहक बन जाते हैं – जिससे शहरों और आस-पास के इलाकों में स्वाभाविक रूप से क्रॉस-सेल, उच्च जुड़ाव और मज़बूत दृश्यता (विज़िबिलिटी) की स्थिति बन जाती है।

 

पूनावाला फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, श्री अरविंद कपिल ने लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “यह सिर्फ उत्पाद लॉन्च भर नहीं है, बल्कि यह हमारे खुदरा व्यापार को तेज़ी से, गहराई से और ज़्यादा मुनाफे के साथ आगे बढ़ाने से जुड़ी रणनीतिक पहल है। यह लाखों नए ग्राहकों तक पहुंच प्रदान करेगा और हमें उनके वित्तीय जीवनचक्र में उनकी सेवा करने में सक्षम बनाएगा।”

 

नया उत्पाद 5 मिनट के भीतर तेज़ी से ऋण स्वीकृत करने में मदद करेगा, जिससे डीलर लोकेशन पर वेतनभोगी और स्व-रोज़गार वाले दोनों तरह के लोगों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित होगा। यह लचीले ईएमआई ढांचों, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और विस्तृत खुदरा भागीदार नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करता है। यह पेशकश न केवल वित्तपोषण तक पहुंच को आसान बनाती है, बल्कि कंज़्यूमर ड्यूरेबल ऋण की बढ़ती मांग के अनुरूप है। कंज़्यूमर ड्यूरेबल ऋण में उच्च-विकास, उच्च-आवृत्ति (हाई फ्रीक्वेंसी) वाला खंड है जिसमें औपचारिक ऋण के विस्तार की उल्लेखनीय क्षमता है।

 

भारत में कंज़्यूमर ड्यूरेबल बाज़ार का तेज़ी से विस्तार हो रहा है और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों में वित्तपोषण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पीएफएल के अनुसार, फिलहाल कंज़्यूमर ड्यूरेबल वस्तुओं में दिन का विस्तार 30 प्रतिशत है और छोटे शहरों में इसका तेज़ी से विस्तार हो रहा है। गौरतलब है कि पहली बार ऋण लेने वाले लोग लाखों लोग ईएमआई के ज़रिए स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंस के लिए वित्तपोषण (फाइनेंसिंग) चाहते हैं, ऐसे में पूनावाला फिनकॉर्प इसे तेज़ी से ग्राहकों को जोड़ने और दीर्घकालिक संबंधों के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में देखती है। कंपनी उचित समय पर उचित डिजिटल स्टैक और इकोसिस्टम भागीदारी के साथ बाज़ार में प्रवेश कर रही है। इसका लक्ष्य है, स्थानीय बाज़ार की गतिविधियों के अनुरूप उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा कर भरोसेमंद घरेलू ब्रांड बनना।

 

पीएफएल की शुरुआती प्राथमिकता है, पहले 90 दिनों के भीतर अपनी अधिग्रहण प्रक्रियाओं को शुरू से अंत तक संस्थागत बनाना और अपने जोखिम को ध्यान में रखने के दृष्टिकोण के अनुरूप धीरे-धीरे भौगोलिक क्षेत्रों में व्यवसाय का विस्तार करना। पीएफएल पहले चरण में, प्रमुख महानगरों के साथ-साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में 70 स्थानों पर विस्तार करने की योजना बना रही है, जिसके तहत 5,000 डीलरों के साथ सहयोग किया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय खुदरा विक्रेता और मज़बूत स्थानीय पहुंच वाले छोटे व्यवसाय शामिल हैं। कंपनी इसके अलावा प्रमुख ओईएम के साथ साझेदारी कर रही है जिनके पास विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय बाज़ार हिस्सेदारी है।

 

पीएफएल अपने कंज़्यूमर ड्यूरेबल ऋण व्यवसाय को लॉन्च करने के अलावा डीलरों के लिए वास्तविक समय पर भुगतान सक्षम कर भुगतान प्रणाली को बेहतर बना रही है, पारंपरिक बैच प्रोसेसिंग सिस्टम की जगह तेज़ निपटान प्रक्रिया अपना रही है।

 

पीएफएल ने इस व्यवसाय के लॉन्च के साथ अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप अब 6 नए व्यवसाय लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कंज़्यूमर ड्यूरेबल ऋण व्यवसाय को जोड़कर अपने सुरक्षित ऋण पोर्टफोलियो को और मज़बूत किया है। पीएफएल ऋण देने की प्रक्रिया को सरल बनाने, ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती है और यह इसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



You may also like

Leave a Comment