Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate WorldPNC Infratech ने पूरी की 10 सड़क परिसंपत्तियों में हिस्सेदारी की बिक्री

PNC Infratech ने पूरी की 10 सड़क परिसंपत्तियों में हिस्सेदारी की बिक्री

by Business Remedies
0 comments
PNC Infratech

राष्ट्रीय, 23 मई 2025: पीएनसी इंफ्राटेक ने शुक्रवार को कहा कि उसने कंपनी की 10 सड़क परिसंपत्तियों में हिस्सेदारी की हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (एचआईटी) को की जाने वाली बिक्री पूरी कर ली है। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (एचआईटी), एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट- बुनियादी ढांचा निवेश न्यास) है, जिसका प्रायोजक विभिन्न फंडों, विशेष उद्देश्यीय इकाइयों से संबद्ध है।

 

कंपनी के बयान के अनुसार, बिक्री की गई परियोजनाओं में – पीएनसी राजस्थान हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड, पीएनसी चित्रदुर्ग हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड, पीएनसी अलीगढ़ हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड, पीएनसी बुंदेलखंड हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड, पीएनसी खजुराहो हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड, पीएनसी त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड, पीएनसी बिठूर कानपुर हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड, पीएनसी गोमती हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड, पीएनसी उन्नाव हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड और पीएनसी मेरठ हरिद्वार हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

 

इस विनिवेश को कंपनी के रणनीतिक उद्देश्य के साथ जुड़ी है, जिसमें परिचालन सड़क परिसंपत्तियों में निवेश की गई पूंजी को पुनर्चक्रित करना और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में फंड-आधारित अवसरों में पूंजी का पुनर्निवेश करना शामिल है।इसने जनवरी 2024 में अपनी 12 सड़क परिसंपत्तियों को दो किस्तों में बेचने के लिए एचआईटी के साथ निर्णायक समझौते किए थे, जिनमें 11 राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) परिसंपत्तियां और 1 राज्य राजमार्ग बीओटी टोल परिसंपत्ति शामिल रहे। इनकी कुल लंबाई लगभग 3,800 लेन-किलोमीटर है, जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान में स्थित हैं।



You may also like

Leave a Comment