Tuesday, July 14, 2026 |
Home Editorialपहले गर्मी और अब बारिश से खराब हो रही है टमाटर की फसल, कीमतों में इजाफा

पहले गर्मी और अब बारिश से खराब हो रही है टमाटर की फसल, कीमतों में इजाफा

by Business Remedies
0 comments
punit jain

मानसून आने के बाद हर तरफ हरियाली है, पर वहीं टमाटर और लाल हुआ जा रहा है। लगातार इसकी कीमतों में इजाफा होता जा रहा है। देश में जगह-जगह हो रही बारिश का असर यूं तो सभी सब्जियों पर पड़ रहा है, लेकिन टमाटर कुछ ज्यादा ही महंगा हो रहा है। कुछ दिनों पहले रिटेल में 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर ८५ से 100 रुपए के पार चला गया है। कहीं यह 110 तो कहीं 120 रुपए प्रति किलो भी मिल रहा है। दिल्ली में तो कुछ पॉश कॉलोनियों अच्छी तरह की पैकिंग में टमाटर 150 रुपए किलो भी बिक रहा है। इसी सीजन में पिछले साल दिल्ली में टमाटर 200 रुपए किलो बिका था। अब लोगों में डर है कि कहीं टमाटर की कीमत इस बार भी 200 के पार न चली जाए। देश में फल एवं सब्जी की सबसे बड़ी मंडी दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी है। टमाटर कारोबारी के मुताबिक दिल्ली में तो खेती होती नहीं है। ऐसे में हरियाणा, बैंगलुरु और हिमाचल से ज्यादातर टमाटर दिल्ली आता है। इसलिए दूसरे राज्य में कुछ हुआ तो दिल्ली और राजस्थान उससे प्रभावित हो जाता है। एक पखवाड़े पहले की बात है कि उत्तर भारत में ऐसी गर्मी पड़ी कि खड़े पेड़ों के पत्ते झुलस गए। जाहिर है कि इस गर्मी में सब्जियों की पौध को तो खराब होना ही था। पहले गर्मी के कारण टमाटर की फसल खराब हुई और अब बारिश ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण बैंगुलुरु से ज्यादा माल आ ही नहीं पा रहा है। ऐसे में सिर्फ हिमाचल से ही ज्यादा सप्लाई हो रही है। काफी दिनों बाद कल बैंगुलुरु से भी गाड़ी आई। हिमाचल से आने वाले टमाटर के रेट आज 1200-1500 रुपये प्रति कैरेट रहे। एक कैरेट में 25 किलो टमाटर आता है। ऐसे में थोक में यह टमाटर 48-60 रुपए प्रति किलो रहा। वहीं बेंगुलुरु से आने वाली गाडिय़ों का माल और महंगा है। मंडी कारोबारियों ने भी बताया कि पूरे मानसून सब्जियों के दामों में तेजी ही रहेगी, क्योंकि दिल्ली में गाडिय़ां ही कम पहुंच रही हैं। सामान्य दिनों में दिल्ली की तमाम मंडियों में टमाटर की लगभग 150 गाडिय़ां आती हैं, लेकिन फिलहाल 60 के आसपास ही आ पा रही हैं। टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के रेट भी बढ़े हुए हैं और पूरे मानसून तक इसी तरह के बने रहने की उम्मीद है। सरकार को भी इस ओर ध्यान देकर बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने का प्रयास करना चाहिए।



You may also like

Leave a Comment