Thursday, October 8, 2026 |
Home Automobileपेट्रोनास टीवीएस रेसिंग स्टार-स्टडेड रेसर लाइन-अप और उन्नत रेस मशीनों के साथ आईएनआरसी 2025 के लिए तैयार है

पेट्रोनास टीवीएस रेसिंग स्टार-स्टडेड रेसर लाइन-अप और उन्नत रेस मशीनों के साथ आईएनआरसी 2025 के लिए तैयार है

by Business Remedies
0 comments
tvs motor company

पेट्रोनास टीवीएस रेसिंग की 2025 आईएनआरसी लाइन–अप में सुपरबाइक, सुपर स्पोर्ट, महिला और स्कूटर वर्गों के टॉप राइडर शामिल हैं

बिजनेस रेमेडीज/ बेंगलुरु । भारत की फैक्ट्री रेसिंग पायनियर पेट्रोनास टीवीएस रेसिंग ने भारतीय राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) 2025 सीज़न में अपना बेहतरीन प्रभाव डालने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। चैम्पियनशिप का पहला दौर 4 मई, 2025 को नासिक में शुरू हुआ। चार दशकों से अधिक की रेसिंग उत्कृष्टता की विरासत के साथ, टीवीएस रेसिंग भारतीय मोटरस्पोर्ट्स में सबसे आगे रही है, उन्होंने सभी रेसों में असाधारण 80% जीत दर हासिल की है। आईएनआरसी में अपने आज तक के शानदार प्रदर्शन के दौरान, टीवीएस रेसिंग ने लगातार प्रदर्शन, नवाचार और राइडर विकास की सीमाओं को आगे बढ़ाया है – और 2025 भी इससे अलग नहीं होगा।

टीवीएस मोटर कंपनी के हेड बिज़नेस – प्रीमियम, विमल सुंबली ने कहा, “पेट्रोनास टीवीएस रेसिंग में, हर सीज़न में उत्कृष्टता की हमारी निरंतर खोज में एक नया अध्याय है। चार दशकों की रेसिंग वंशावली के आधार पर, हमने अत्याधुनिक मशीनों, विश्व स्तरीय प्रतिभा और बेहतर प्रदर्शन करने के जुनून से प्रेरित एक विजयी संस्कृति का निर्माण किया है। आईएनआरसी 2025 के लिए हमारी उन्नत रैली बाइक और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षित बेहतरीन राइडर लाइन–अप इस प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं। पोडियम फिनिश से लेकर भारत के बेहतरीन रैली चैंपियन को तैयार पिछले कुछ वर्षों में हासिल की गयी अविश्वसनीय गति पर हमें गर्व है। यह वर्ष और भी खास है क्योंकि हम अपने प्रमुख प्रदर्शन ब्रांड, टीवीएस अपाचे के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे ‘ट्रैक टू रोड‘ दर्शन का प्रतीक है। नए सीज़न में प्रवेश करते हुए, हमारा लक्ष्य न केवल दौड़ना है, बल्कि हम एक बार फिर भारत में मोटरस्पोर्ट्स के लिए मानक बढ़ाना चाहते हैं।“

 उत्कृष्टता के लिए इंजीनियर की गई मशीनें

इस सीज़न में, टीवीएस रेसिंग की मशीनों को महत्वपूर्ण ढंग से अपग्रेड किया गया है, जो डैकर जैसी प्रमुख वैश्विक रैली रेड से मिली महत्वपूर्ण सीखों पर आधारित है। बेहतर मिडरेंज और टॉप-एंड परफॉरमेंस के साथ, ये अपग्रेड तेज़ कॉर्नरिंग एक्सेलेरेशन, उच्च औसत गति और बेहतर रैली स्टेज टाइमिंग देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

  • इंजन एन्हांसमेंट: बेहतर मिडरेंज और टॉप-एंड पावर के लिए अपग्रेड किए गए कैमशाफ्ट और सिलेंडर हेड, जो तेज़ स्टेज टाइम देते हैं।
  • सस्पेंशन ट्यूनिंग: रीट्यून्ड सस्पेंशन सिस्टम हाई-स्पीड रैली स्थितियों में बेहतर ट्रैक्शन, स्थिरता और हैंडलिंग प्रदान करते हैं।
  • ऑप्टिमाइज़्ड राइडर एर्गोनॉमिक्स: लंबी रैली स्टेजेस में थकान को कम करने और राइडर के बेहतर नियंत्रण के लिए सीट, फ़ुटपेग और हैंडलबार की स्थिति को नया रूप दिया गया है।
  • ग्लोबल बेंचमार्किंग: डैकर सहित अंतर्राष्ट्रीय रैली रेड से मिली सीखों ने नए वाहन जोमेट्री, सस्पेंशन डायनेमिक्स और राइड एर्गोनॉमिक्स को आकार दिया है।


You may also like

Leave a Comment