Wednesday, July 1, 2026 |
Home Metro City Specialलाल बहादुर पी.जी. महाविद्यालय में ‘Orientation & Talent Hunt’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लाल बहादुर पी.जी. महाविद्यालय में ‘Orientation & Talent Hunt’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। लाल बहादुर पी.जी. महाविद्यालय, तिलक नगर जयपुर में १५ सितम्बर को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ‘Orientation & Talent Hunt’ का आयोजन किया गया। जिसमें नव विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. धीरेन्द्र भंडारी ने अपने उद्बोधन में नैतिक मूल्यों पर बल देते हुए विद्यार्थियों को कक्षाओं में नियमित उपस्थित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. मुद्रित गुप्ता ने स्वागत संबोधन में नवागंतुक विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उप प्राचार्या व कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुनीता अग्रवाल ने आमुखीकरण के तहत महाविद्यालय की विभिन्न समितियों के कार्यों की जानकारी देते हुए उन्हें अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पे्ररित किया। NSS, NCC, Examination Pattern, Anti-ragging Scholarship आदि के बारे में संबंधित अधिकारियों ने विस्तार से बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।



You may also like

Leave a Comment