नई दिल्ली : इस दीवाली पर OPPO India अपना नया ब्रांड कैम्पेन “विश्वास का दीप” लेकर आया है। इस कैम्पेन में एक आकर्षक फिल्म और अनेक डिजिटल अनुभव पूरे भारत से दीवाली के जश्न की तस्वीरें पेश कर रहे हैं, जिनमें विविधता में एकता दिखाई दे रही है। इसके साथ ही संदेश ‘‘हर दीवाली विश्वास का दीप जलाती है’’ आशा एवं विश्वास प्रदर्शित कर रहा है, जो त्योहारों पर सभी लोगों और समुदायों को एक सूत्र में बांधता है।
OPPO India में हेड ऑफ ब्रांड मार्केटिंग, करन दुआ ने कहा, ‘‘’विश्वास का दीप’ के साथ हम विभिन्न संस्कृतियों में दीवाली मनाने के तरीके प्रदर्शित कर रहे हैं। हमारा संदेश ‘हर दीवाली विश्वास का दीप जलाती है’ प्रदर्शित करता है कि आशा और विश्वास किस प्रकार दीवाली के दौरान परिवारों, दोस्तों और समुदायों को संगठित करते हैं। इस अभियान के अंतर्गत हमने एक माईक्रोसाईट बनाई है, जिस पर स्मार्टफोन यूज़र्स विभिन्न क्षेत्रों की दीवाली देख सकेंगे और अपने खुद के एआई पोस्टकार्ड बना सकेंगे।’’
यह एड फिल्म OPPO India के यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सिनेमा हॉल्स में चल रही है, जो दर्शकों को विभिन्न क्षेत्रों की जीवंत यात्रा पर ले जा रही है। फिल्म की शुरुआत रेतीले रेगिस्तान से होती है, जहाँ एक व्यक्ति रेतीले तूफान से होते हुए अपने घर जोधपुर जा रहा है। इस फिल्म द्वारा ‘थार की दीवाली’ का सार पेश किया गया है, जिसका आकर्षण यहाँ की लोकप्रिय कठपुतली की कला बढ़ाती है। यात्रा का अगला पड़ाव हिमाचल प्रदेश की शांत पहाड़ियों में ले जाता है, जहाँ सदियों पुरानी परंपरा बुधी दीवाली लगभग एक महीने के बाद कई समुदायों में मनाई जाती है, जिसमें रात में अलाव जलाकर लोकनृत्य नति और संगीत के साथ जश्न मनाया जाता है। अंत में यह फिल्म गोवा के समुद्री तट पर पहुँच जाती है, जहाँ नरक चतुर्दशी का भव्य उत्सव मनाया जाता है और नरकासुर के पुतलों की परेड निकालकर पटाखों के बीच उन्हें जलाया जाता है, जिसके साथ दीवाली के त्योहार की शुरुआत होती है।
इस अनुभव को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए OPPO India ने एक इंटरैक्टिव माईक्रोसाईट पेश की है, जिस पर यूज़र्स दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, केरला, तमिल नाडु और आंध्र प्रदेश आदि की अद्वितीय दीवाली परंपराओं के बारे में जान सकते हैं, और अपने खुद के एआई पोस्टकार्ड बना सकते हैं। इस कैम्पेन में ओप्पो इंडिया की लेटेस्ट लाईनअप – रेनो 12 प्रो 5जी, एफ27 प्रो+ 5जी, और ए23 प्रो 5जी दिखाई गई है, जो उनके द्वारा कठिन परिस्थितियों को सहन करते हुए भी महत्वपूर्ण क्षणों को कैप्चर करने की उनकी क्षमता और विश्वसनीयता प्रदर्शित करती है।
दीवाली के अवसर पर OPPO India ने ‘पे 0, वोर्री 0, विन ₹10 लाख’ ऑफर पेश किया है, जिसमें रेनो 12 प्रो 5जी और एफ27 प्रो+ 5जी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को नो-कॉस्ट ईएमआई, जीरो डाउन पेमेंट, जीरो प्रोसेसिंग शुल्क और इंस्टैंट कैशबैक का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा 7 नवंबर, 2024 से पहले ओप्पो स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को ‘माई ओप्पो एक्सक्लुसिव रैफल’ में शामिल किया जाएगा, जिसमें वो ₹10 लाख, ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन, ओप्पो एन्को बड्स2 TWS, ओप्पो पैड्स, स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान, ओप्पो केयर+ सब्सक्रिप्शन, रिवार्ड पॉईंट एवं अन्य नकद पुरस्कार जीत सकेंगे।

