नई दिल्ली : ओप्पो ए5 प्रो 5जी के साथ स्मार्टफोन की दूरेबिलिटी में एक नई मिसाल कायम की है। यह फोन ओप्पो की दूरेबिलिटी वाली पहचान को एफ सीरीज़ से ए सीरीज़ तक आगे बढ़ाया है और स्मार्टफोन की ताकत को नए स्तर पर ले गया है। अब ओप्पो के सभी फ्लैगशिप, मिड-रेंज और ए5 प्रो डिवाइसेज़ में IP69 जैसी बेहतरीन रेटिंग मिलती है, जो की ये दर्शाता है की ब्रांड कैसे एक दूरेबल चैंपियन फॅमिली का पोर्टफोलियो अपने कंस्यूमर्स को प्रोवाइड कर रहे है । इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, ओप्पो अब ए5 प्रो 5जी के ज़रिए मजबूती को आम लोगों तक पहुंचा रहा है—ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग एक दमदार स्मार्टफोन का अनुभव कर सकें।
ओप्पो ए5 प्रो 5जी के 8GB+128GB वैरिएंट का मूल्य 17,999 रुपये और 8GB+256GB वैरिएंट का मूल्य 19,999 रुपये है। यह एमज़ोन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो स्टोर और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर दो रंगों – मोचा ब्राउन और फेदर ब्लू में उपलब्ध है।
ओप्पो ए5 प्रो 5जी में फ़ोटोग्राफ़ी के लिए 50MP अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा, 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। एआई पोर्ट्रेट रिटचिंग द्वारा प्राकृतिक, रिफाइंड पोर्ट्रेट प्राप्त होते हैं, वहीं लाइवफ़ोटो इस मूल्य वर्ग में पहली बार दिया गया है। यह हर शॉट से पहले और बाद में 1.5 सेकंड का वीडियो और ऑडियो कैप्चर करता है, जिससे कैप्चर किए गए पल जीवंत हो जाते हैं।
ए सीरीज़ में अंडरवॉटर फ़ोटोग्राफ़ी मोड पहली बार दिया गया है। यह मोड भारत में रेनो 13 सीरीज़ के साथ पेश किया गया था। इस मोड द्वारा यूज़र्स पानी के अंदर भी स्पष्ट और जीवंत तस्वीरें ले सकते हैं। एआई इरेज़र 2.0, एआई क्लैरिटी एन्हांसर और एआई रिफ़्लेक्शन रिमूवर एक ही टैप से इमेज को रिफाइन करने की सुविधा देकर एडिटिंग आसान बना देते हैं।
ओप्पो ए5 प्रो 5जी में 5,800mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन चलती है। यह बैटरी 16 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 8 घंटे का गेमिंग प्रदान करती है। इसके साथ 45W सुपरवुक फ्लैश चार्ज मिलता है, जो डिवाइस को सिर्फ़ 19 मिनट में 30% तक चार्ज कर देता है, ताकि आप लंबे चार्जिंग ब्रेक के बिना कनेक्टेड रहकर मनोरंजन कर सकें।
यह स्मार्टफोन पानी, धूल और हाई-प्रेशर जेट से पूरी सुरक्षा के लिए IP69, IP68 और IP66 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। 18 मल्टी-लिक्विड रेजिस्टेंस प्रोटेक्शन के कारण यह खारे पानी, पसीने, कॉफी जैसे अनेक लिक्विड्स से भी सुरक्षित है। इसलिए यह रोजमर्रा की परिस्थितियों के लिए उत्तम है। चाहे बारिश हो या धूल, या फिर अचानक यह स्मार्टफोन आपके हाथों से गिर जाए, पर इसकी मजबूती कम नहीं होती है। ए5 प्रो 5जी वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के अलावा यह मिलिट्री-ग्रेड शॉक- रेजिस्टेंस के साथ आता है, इसलिए यह सबसे कठिन परिस्थितियों को भी सहन कर सकता है। इसमें मजबूत डबल-टेंपरिंग ग्लास है, जिसके कारण इसकी ड्रॉप रेजिस्टेंस 160% बढ़ गई है।
ओप्पो ए5 प्रो 5जी में 360° सराउंड एंटीना और एआई लिंकबूस्ट 2.0 द्वारा लिफ्ट और भीड़भाड़ वाले मॉल आदि कमज़ोर सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी मज़बूत नेटवर्क परफ़ॉर्मेंस और सुगम कनेक्टिविटी प्राप्त होती है। इस डिवाइस में आधुनिक माइक्रो-स्लिट कपलिंग टेक्नोलॉजी और अनुकूलित एंटीना लेआउट का उपयोग किया गया है, ताकि कम-फ्रीक्वेंसी सिग्नल स्ट्रेंथ 200% तक बढ़ जाए और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों, जैसे भूमिगत स्थानों या दूरदराज के इलाक़ों में भी बेहतरीन परफॉरमेंस मिल सके।

