Monday, July 13, 2026 |
Home Automobileकिआ ने हाइब्रिड और हाई-वैल्यू वाहनों की मांग में तेजी से पहली तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की

किआ ने हाइब्रिड और हाई-वैल्यू वाहनों की मांग में तेजी से पहली तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की

by Business Remedies
0 comments
kia

बिजनेस रेमेडीज/सियोल। दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी किआ ने बताया कि उसे जनवरी-मार्च तिमाही में हाइब्रिड और हाई-मार्जिन वाहनों की मजबूत मांग के चलते रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने में सफलता मिली है, हालांकि संचालन लाभ में कमी आई है जो पिछले साल के उच्च आधार प्रभाव के कारण है। किआ की बिक्री जनवरी से मार्च की अवधि में पिछले वर्ष की तुलना में 6.9 प्रतिशत बढक़र 28.01 ट्रिलियन वॉन (19.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर) रही, जो पहली तिमाही के लिए अब तक की सर्वाधिक बिक्री है, कंपनी ने नियामक फाइलिंग में बताया। तिमाही के दौरान किआ का संचालन लाभ 3 ट्रिलियन वॉन रहा, जो सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत कम है, जबकि शुद्ध लाभ 14.8 प्रतिशत घटकर 2.39 ट्रिलियन वॉन रह गया। हालांकि किआ ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, लेकिन कंपनी की कमाई बाजार की अपेक्षाओं से पीछे रही। विश्लेषकों द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, औसत शुद्ध लाभ अनुमान 2.46 ट्रिलियन वॉन था। जनवरी-मार्च की अवधि में, किआ ने वैश्विक स्तर पर कुल 772,648 वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.6 प्रतिशत अधिक है। किआ ने मजबूत बिक्री का श्रेय हाइब्रिड और अन्य पर्यावरण-अनुकूल मॉडलों तथा हाई-वैल्यू एसयूवी की बढ़ती मांग को दिया है। विशेष रूप से अमेरिका में टैरिफ बढ़ोतरी से पहले की मांग में तेज़ी, भारत और अन्य उभरते बाजारों में बिक्री में मजबूती देखी गई। कंपनी ने यह भी कहा कि प्रमुख बाजारों में पहली तिमाही में प्रोत्साहनों में तेज गिरावट और पिछले वर्ष की श्वङ्क9 की मजबूत बिक्री के आधार प्रभाव के चलते संचालन लाभ में गिरावट आई। किआ की घरेलू बिक्री 2.4 प्रतिशत घटकर 134,564 इकाइयों पर आ गई, मुख्य रूप से ्य3 और मोहावे जैसे मॉडलों के बंद होने के कारण। वहीं विदेशी बिक्री 2.5 प्रतिशत बढक़र 638,084 इकाइयों तक पहुंची, जिसमें अमेरिका में मजबूत मांग, भारत में सायरोस की सफल लॉन्चिंग, और मध्य पूर्व तथा लैटिन अमेरिका में वृद्धि ने योगदान दिया। यूरोप में बिक्री में थोड़ी गिरावट देखी गई क्योंकि ग्राहक दूसरी तिमाही में लॉन्च होने वाले अपडेटेड स्पोर्टेज पीई मॉडल का इंतजार कर रहे हैं।

 

किआ ने कहा कि वह हाई-वैल्यू मॉडल लाइनअप को मजबूत करना जारी रखेगी और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लचीलापन बनाए रखते हुए बाजार में बदलावों के प्रति उत्तरदायी रहेगी।



You may also like

Leave a Comment