नई दिल्ली : ओप्पो इंडिया ने ओप्पो के13 5जी लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन पॉवर एफिशिएंसी और प्रीमियम यूजर अनुभव के साथ “ओवरपावर्ड” परफॉरमेंस प्रदान करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म के साथ 80W सुपरवूक फ़ास्ट चार्जर और 7000mAh की ग्रेफाइट बैटरी दी गई है। यह सेगमेंट में सबसे ज़्यादा वीसी कूलिंग, 120Hz FHD+ अमोलेड डिस्प्ले और इंटेलिजेंट नेटवर्क ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ आता है, ताकि बेहतर मल्टीटास्किंग, दिलचस्प गेमिंग, लंबी बैटरी लाइफ़ और भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिल सके। ओप्पो के13 5जी उपयोगी इनोवेशन, आधुनिक इंजीनियरिंग एंड शानदार डिज़ाइन पेश करने की ओप्पो की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, ताकि यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर परफॉरमेंस प्रदान कर सके।
ओप्पो के13 5जी जल्द ही ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर दो रंगों – आइसी पर्पल और प्रिज्म ब्लैक में उपलब्ध होगा। इसके 8GB+128GB वैरिएंट का मूल्य 17,999 रुपये और 8GB+256GB वैरिएंट का मूल्य 19,999 रुपये है। लॉन्च के ऑफर्स में छह महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई शामिल है, जिससे ओप्पो के13 5जी का मूल्य प्रस्ताव और ज्यादा बेहतर हो गया है।
ओप्पो इंडिया में हेड, प्रोडक्ट कम्युनिकेशंस, सैवियो डिसूजा ने कहा, “हमारा ओप्पो के13 ओवरपॉवर्ड अनुभव को 20,000 रुपये से कम मूल्य के सेगमेंट में प्रदान कर रहा है। के13 में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट, सेगमेंट में सबसे अच्छी वीसी कूलिंग तथा हमारी इंटेलिजेंट ग्रेफाइट बैटरी टेक्नोलॉजी तक हर पहलू बेहतरीन परफॉरमेंस प्रदान करने के लिए इंजीनियर किया गया है। यह डिवाइस शक्तिशाली, विश्वसनीय टेक्नोलॉजी और फ्लैगशिप फीचर्स को पूरे जनसमूह तक पहुँचाने का ओप्पो का उद्देश्य प्रदर्शित करती है।”
ओप्पो के13 ने अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली 7000mAh की ग्रेफाइट बैटरी के साथ नया मानक स्थापित किया है। यह एक पॉवरहाउस स्मार्टफोन है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी आधुनिक ग्रेफाइट एनोड बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ यह पाँच साल तक चलने का वादा करता है। इसके साथ 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो 5 मिनट की चार्जिंग में चार घंटे तक गेमिंग प्रदान करती है। यह टेक्नोलॉजी केवल 30 मिनट में स्मार्टफोन को 62% और एक घंटे से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज कर देती है। इसमें इंटैलिजेंट स्मार्ट चार्जिंग इंजन 5.0 दिया गया है, जो उपयोग के अनुसार चार्जिंग की गति को अनुकूलित कर देता है, जिससे बैटरी हेल्थ बढ़ती है और ओवरहीटिंग नहीं होती। इस प्रकार यह बहुत एफिशिएंट पॉवर डिलीवरी सुनिश्चित करता है।
ओप्पो के13 ने शक्तिशाली 50MP मुख्य कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ अपने सेगमेंट में प्रीमियम इमेजिंग अनुभव शुरू किए हैं। यह सिस्टम अनेक आधुनिक एआई टूल्स द्वारा यूज़र्स को अधिक शार्प डिटेल्स और सटीक कलर्स के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड के परिणाम कैप्चर करने में मदद करता है। चाहे सुंदर लैंडस्केप हो या चलते-फिरते एक क्विक स्नैप, एआई एन्हांस क्लैरिटी फीचर डीप लर्निंग की मदद से इमेज की शार्पनेस बढ़ा देता है और फाइन टेक्सचर्स को बनाए रखता है। वहीं एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर कांच और परावर्तक सतहों द्वारा उत्पन्न चमक को खत्म करके अधिक जीवंत फोटो प्रदान करता है।

