Tonk। Om Toyota Group ने शुक्रवार को Tonk में अपने नए ग्रामीण Outlet का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज के सम्मानित गणमान्य नागरिक भी उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाने एवं नए ग्रामीण Outlet के शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएँ देने के लिए उपस्थित रहे। उद्घाटन ज्योतिष आचार्य Rajkumar Sharma के करकमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर Om Toyota Group की निदेशक Sonali Tholia, AGM Sales Divakar Singh, Group Head HR Suresh Kumar, VP Service Mukesh Madhukar एवं Marketing Manager Rashmi Parik सहित कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निदेशक Sonali Tholia ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से Rajasthan में Toyota ग्राहकों की सेवा कर रहा Om Toyota Group आज 17 स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहा है। Tonk के नए ग्रामीण Outlet के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों को वाहन बिक्री, Finance, Exchange तथा After Sales Service की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid की Self-Charging Hybrid तकनीक, उत्कृष्ट माइलेज, कम कार्बन उत्सर्जन एवं पर्यावरण अनुकूल प्रदर्शन की भी जानकारी दी गई।

