Monday, July 6, 2026 |
Home CommodityNTPC Green Energy ने Suzlon को 1,544 Megawatt विंड प्रोजेक्ट्स दिए, इसमें 378 मेगावाट का नया Order भी शामिल

NTPC Green Energy ने Suzlon को 1,544 Megawatt विंड प्रोजेक्ट्स दिए, इसमें 378 मेगावाट का नया Order भी शामिल

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/पुणे  अपनी दीर्घकालिक और प्रभावशाली साझेदारियों के निर्माण पर केंद्रित रणनीति को आगे बढ़ाते हुए, Suzlon ने NTPC Green Energy Limited (NGEL) के साथ अपनी अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी को 1,544 मेगावाट तक बढ़ा दिया है। इसमें हाल ही में हासिल किया गया 378 मेगावाट का विंड एनर्जी प्रोजेक्ट भी शामिल है। यह उपलब्धि सुजलॉन की निर्विवाद मार्केट लीडरशिप और स्थायी, बड़े पैमाने पर विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अनुबंध के तहत, Suzlon 120 S144 विंड टर्बाइन जेनरेटर (WTG) — प्रत्येक की क्षमता 3.15 मेगावाट — और हाइब्रिड लैटिस टावर्स (HLT) की आपूर्ति करेगा। इसके साथ ही, यह फाउंडेशन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग तथा बाद में रखरखाव और सेवाएं भी प्रदान करेगा। सुजलॉन गु्रप के उपाध्यक्ष, गिरीश तांती ने कहा कि देश में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बदलाव की प्रक्रिया को तेज करने की महत्वाकांक्षी योजना में एनटीपीसी का एक रणनीतिक भागीदार बनना हमारे लिए गर्व की बात है। जैसे-जैसे NGEL वर्ष 2032 तक अपने नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को 60 गीगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखता है, यह साझेदारी पवन ऊर्जा की अहम भूमिका को दर्शाती है — विशेष रूप से भारत की सबसे बड़ी पीएसयू के नवीकरणीय सफर को विश्वसनीय और किफायती ऊर्जा प्रदान करके। गुजरात से लेकर कर्नाटक तक के प्रोजेक्ट्स में हमारा साझा उद्देश्य भारत को वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा आंदोलन में अग्रणी बनाना है। Suzlon गु्रप के सीईओ, जेपी चालसानी ने कहा कि पीएसयू सेक्टर में प्रमुख और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्ट्स को हासिल करना हमारी विकास संबंधी रणनीति का एक अहम हिस्सा है, और NGEL के साथ हमारा यह ऑर्डर इस दृष्टिकोण की सफलता को दर्शाता है। यह हमारी विश्वसनीय समाधान देने की क्षमता और भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों में सक्रिय सहयोग का प्रमाण है। यह साझेदारी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में सुजलॉन की विश्वसनीय भूमिका को और मजबूत करती है।



You may also like

Leave a Comment