Sunday, July 5, 2026 |
Home Business and EconomyNPCI ने P2M लेनदेन पर UPI भुगतान सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपए की

NPCI ने P2M लेनदेन पर UPI भुगतान सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपए की

अब Insurance, E-Marketplace, Loan Repayment और Credit Card Bill Payment में बड़े Digital Payments होंगे आसान

by Business Remedies
0 comments
Mobile phone displaying a UPI app, surrounded by phone cases, with the Grow app logo or image visible in the background

15 सितंबर National Payments Corporation of India (NPCI) ने Person-to-Merchant (P2M) लेनदेन के लिए Unified Payments Interface (UPI) की Daily Limit बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी है। यह नई सीमा सोमवार से लागू होगी।

इस बदलाव से अब Capital Market, Insurance, E-Marketplace, Travel Booking, Loan Repayment, EMI Collection और Credit Card Bill Payment जैसे क्षेत्रों में बड़े Digital Payments आसानी से किए जा सकेंगे।

नए नियम के अनुसार:

  • Capital Market और Insurance Payments की Transaction Limit अब 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हो गई है।

  • Government E-Marketplace और Travel Booking के लिए भी Limit 5 लाख रुपए प्रति Transaction तय की गई है।

  • Credit Card Bill Payment के लिए एक Transaction में 5 लाख और Daily Limit 6 लाख रुपए है।

  • Jewellery खरीदने की Limit 2 लाख प्रति Transaction और 6 लाख प्रति दिन हो गई है।

  • Fixed Deposit जैसी Banking Services में अब Digital Onboarding के जरिए 5 लाख रुपए तक का Transaction किया जा सकता है।

हालांकि, Person-to-Person (P2P) Transaction की Limit अभी भी 1 लाख रुपए प्रतिदिन ही रहेगी। यह कदम बड़े Digital Payments को बढ़ावा देगा और Users व Merchants दोनों के लिए सुविधाजनक साबित होगा



You may also like

Leave a Comment