बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (IANS)। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोमवार को Gautam Buddha Nagar जिले के Jewar स्थित Noida International Airport का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य को उड़ान देने वाला है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद जनता से mobile phone की flash light जलाने का अनुरोध करते हुए कहा, “मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। मैं चाहता हूं कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग करें। इसलिए आप अपने mobile phone निकालकर flash light जलाएं और इसका उद्घाटन करें।” इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित समर्थकों ने mobile phone की flash light जलाई। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा, “आप इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहे हैं। ये आपकी (जनता) की अमानत है। ये आपका भविष्य है और आपका पुरुषार्थ है। इसलिए उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है।”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM Modi ने कहा कि आज हम ‘विकसित UP-विकसित भारत’ अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश देश के सबसे अधिक international airport वाले राज्यों में से एक हो गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं, जिनमें एक यह कि एयरपोर्ट के शिलान्यास करने का अवसर मुझे मिला था और उद्घाटन का सौभाग्य भी मिला है। मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया है। दूसरा यह कि जिस Uttar Pradesh ने मुझे सांसद बनाया, उस Uttar Pradesh की पहचान के साथ भव्य एयरपोर्ट का भी नाम जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि Noida के इस एयरपोर्ट से Agra, Mathura, Aligarh, Ghaziabad, Meerut, Etawah, Bulandshahr और Faridabad जैसे शहरों को बड़ा लाभ होने वाला है। यह एयरपोर्ट पश्चिमी Uttar Pradesh के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और यहां के नौजवानों के लिए अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे, साथ ही यह ‘विकसित Uttar Pradesh’ की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा।
प्रधानमंत्री Modi ने कहा कि मैं पश्चिमी Uttar Pradesh की जनता को इस एयरपोर्ट के लिए बधाई देता हूं। आज का यह कार्यक्रम भारत के नए मिजाज का प्रतीक है। आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने विकास को जारी रखा है।
उन्होंने कहा, “मैं पश्चिमी Uttar Pradesh की बात करूं तो पिछले कुछ सप्ताह में ही यह चौथा बड़ा project है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। कुछ ही सप्ताह में Noida में बहुत बड़ी semiconductor factory की शिलान्यास हुआ। देश की पहली Delhi-Meerut Namo Bharat train ने गति पकड़ी। इसी कालखंड में Meerut Metro का विस्तार किया गया। इतने कम समय में आज Noida International Airport का आप सभी के हाथों से उद्घाटन भी हो गया है।”

