Saturday, July 11, 2026 |
Home AutomobileNissan Motor India की घरेलू बिक्री मार्च 2026 में फरवरी से 98 प्रतिशत बढ़ी, ऑल न्यू ग्रेवाइट ने विकास को दी गति

Nissan Motor India की घरेलू बिक्री मार्च 2026 में फरवरी से 98 प्रतिशत बढ़ी, ऑल न्यू ग्रेवाइट ने विकास को दी गति

by Business Remedies
0 comments
  • निसान के India Resurgence Plan के तहत लॉन्च होने जा रहे 3 नए प्रोडक्ट्स में से पहला प्रोडक्ट है ऑल न्यू Nissan Gravit
  • बीते महीने घरेलू स्तर पर मासिक बिक्री का आंकड़ा पांच साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा
  • फरवरी 2026 की तुलना में 98 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मार्च में घरेलू होलसेल बिक्री 4,408 यूनिट्स की रही
  • मार्च, 2026 में शुरू हुई ऑल न्यू Nissan Gravit की डिलीवरी, भारत में Nissan के उत्पादों के प्रति उत्साह को मिली नई मजबूती

गुरुग्राम, 1 अप्रैल, 2026: Nissan Motor India Private Limited (एनएमआईपीएल) ने 10,388 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ मार्च, 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान घरेलू बिक्री 4,408 यूनिट्स की रही, जो पिछले पांच साल में किसी महीने की सर्वाधिक घरेलू बिक्री है।

फरवरी, 2026 की तुलना में घरेलू होलसेल में 98 प्रतिशत की जबर्दस्त वृद्धि दर्ज की गई। मार्च, 2026 में निर्यात का आंकड़ा 5,980 यूनिट्स का रहा।

ऑल न्यू Nissan Gravit की डिलीवरी शुरू होने से घरेलू स्तर पर कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को सपोर्ट मिला है। Gravit को देशभर के ग्राहकों की तरफ से जबर्दस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। Gravit की डिलीवरी शुरू होना भारत में Nissan का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे Nissan Magnite के जबर्दस्त प्रदर्शन के साथ-साथ कंपनी का प्रोडक्ट मूमेंटम और मजबूत हुआ है।

मासिक बिक्री पर टिप्पणी करते हुए Nissan Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर Saurabh Vatsa ने कहा, ‘भारत में Nissan के लिए मार्च अहम महीना रहा है। घरेलू बिक्री में मजबूत वृद्धि हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के प्रति ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का प्रमाण है। ऑल न्यू Nissan Gravit की डिलीवरी की शुरुआत के साथ हम Nissan ब्रांड के प्रति ग्राहकों के लगाव एवं सराहना के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। प्रोडक्ट्स को लेकर जबर्दस्त प्रतिक्रिया से आगे के अवसरों को लेकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। Nissan Magnite के जबर्दस्त प्रदर्शन के साथ हमारे नेटवर्क पार्टनर्स और Nissan Finance एवं अन्य बैंकिंग पार्टनर्स के सपोर्ट से हम अपना सेल्स एवं सर्विस एक्सपीरियंस मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। साथ ही भारतीय बाजार में लंबी अवधि में सतत विकास के लिए अपना नेटवर्क फुटप्रिंट बढ़ा रहे हैं।’

बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, ग्राहकों के रुझान और लगातार बढ़ते नेटवर्क के सपोर्ट से मार्च में Nissan Motor India का प्रदर्शन बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। Nissan Magnite लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब ऑल न्यू Nissan Gravit भी ग्राहकों तक पहुंचने लगी है। इसी के साथ Nissan ने भारत में विकास के अगले चरण में कदम रख दिया है।



You may also like

Leave a Comment