• लगातार प्रदर्शन और मजबूत रिटर्न के बल पर दीर्घकालिक शेयरधारक मूल्य सृजन की प्रतिबद्धता बरकरार
कोच्चि, अप्रैल 24, 2025: देश की सबसे बड़ी गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए रुपए 26 प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई। यह लाभांश उन शेयरधारकों को मिलेगा जिनके नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में 25 अप्रैल 2025 तक दर्ज होंगे। सेबी के नियामकीय दिशानिर्देशों के अनुसार, लाभांश की राशि घोषणा के 30 दिनों के भीतर वितरित कर दी जाएगी।
मुथूट फाइनेंस ने वर्ष 2011 में अपने आईपीओ के बाद से हर वर्ष नियमित रूप से लाभांश का भुगतान किया है। अब तक कंपनी रुपए 10 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर कुल ₹181.50 का लाभांश दे चुकी है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री जॉर्ज अलेक्ज़ेंडर मुथूट ने कहा, “यह अंतरिम लाभांश हमारे मज़बूत प्रदर्शन और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम वित्तीय अनुशासन, जोखिम प्रबंधन और ग्राहक-केंद्रित नवाचार को प्राथमिकता देते हैं। मुथूट फाइनेंस में हमने हमेशा वित्तीय अनुशासन और लगातार शेयरधारक रिटर्न को प्राथमिकता दी है, साथ ही टिकाऊ वृद्धि और परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में कार्य किया है। यह लाभांश हमारे लचीले बिजनेस मॉडल, अनुशासित जोखिम प्रबंधन और ग्राहक-केंद्रित नवाचार का प्रमाण है।”
उन्होंने आगे कहा कि मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन सेक्टर में अपनी लीडरशिप को और मज़बूत करने पर लगातार काम कर रहा है। “भरोसे, पारदर्शिता और ज़िम्मेदार वित्तीय सेवाओं के साथ हम देश की सबसे विश्वसनीय गोल्ड लोन एनबीएफसी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं।”

