Wednesday, July 8, 2026 |
Home Corporate WorldMukka Protein Ltd ने वित्त वर्ष 2025 में अर्जित किया 102.15 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व

Mukka Protein Ltd ने वित्त वर्ष 2025 में अर्जित किया 102.15 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व

by Business Remedies
0 comments
Mukka Protein Ltd

नई दिल्ली। मंगलुरु आधारित ‘मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड’ फिश प्रोटीन प्रोडक्ट्स बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 38.57 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व और 1.40 करोड़ रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 102.15 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व और 4.80 करोड़ रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। गुरुवार को हुई बोर्ड मीटिंग में कंपनी के निदेशक मंडल ने मौजूदा शेयरधारकों से 100 रुपए अंकित मूल्य के 1,04,500 इक्विटी शेयर प्राप्त करके ओशन प्रोटीन्स प्राइवेट लिमिटेड, एसोसिएट कंपनी में और निवेश करने को मंजूरी दे दी है।



You may also like

Leave a Comment