347

जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘बाहेती रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का नाम एल्युमीनियम रीसाइक्लिंग क्षेत्र में कार्यरत देश की सबसे प्रमुख कंपनियों में शुमार है। अब कंपनी सीएसआर गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से आगे बढऩे का प्रयास कर रही है। कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी ने कंंपनी अधिनियम की धारा 8 के तहत फाउंडेशन को निगमित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसका नाम रूपलदेवी बंसीलाल बाहेती फाउंडेशन (प्रस्तावित नाम) या कोई अन्य नाम जो कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के संबंधित कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया जाए। कंपनी अधिनियम की धारा 8 के तहत फाउंडेशन को निगमित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

