बिजऩेस रेमेडीज/कोटा Motion Education के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय Olympiad के प्रथम स्तर में सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने ऐसी विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत साबित की है।
Motion Education के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि Motion Education के फाउंडेशन डिवीजन के कक्षा 6 से 10वीं के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड्स में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। संस्थान के सिद्धांत भालचंद्र सर्वे ने इंटरनेशनल टैलेंट हंट ओलंपियाड (आईटीएचओ) में प्रथम अंतरराष्ट्रीय रैंक, इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) में चौथी अंतरराष्ट्रीय रैंक और नेशनल साइंस ओलंपियाड (एनएसओ) में दसवीं रैंक हासिल की है।
वहीं, नवीं कक्षा के मनीषकुमार बैरवा ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड (IMO) में चौदहवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक प्राप्त की। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी मोशन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा छह के अर्णेश मुखोपाध्याय ने नेशनल इंटरएक्टिव साइंस ओलंपियाड (NISO) में 23वीं और आठवीं के युवराज आनंद ने 26वीं राष्ट्रीय रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा छह की आराध्या शर्मा ने नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (NSTSE) में 19वीं और नवीं कक्षा के सिद्धांत यथार्थ ने चौथी राष्ट्रीय रैंक प्राप्त की। वहीं, धृतिमान ने नेशनल मैथमेटिक्स टैलेंट कॉन्टेस्ट में द्वितीय रैंक हासिल कर अपनी योग्यता सिद्ध की। मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने छात्रों की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत और हमारे शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। मोशन हमेशा से छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और बेहतरीन मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हम अपने छात्रों को भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचते देखने की कामना करते हैं।

