Wednesday, July 1, 2026 |
Home Business RemediesWinzo ने एमएस धोनी के साथ शुरू किया ‘जहां जीतेगा इंडिया’ कैंपेन

Winzo ने एमएस धोनी के साथ शुरू किया ‘जहां जीतेगा इंडिया’ कैंपेन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े सोशल गेमिंग एवं इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म विनजो ने इस आईपीएल सीजन के दौरान अपना नवीनतम कैंपेन ‘जहां जीतेगा इंडिया’ लॉन्च किया है। इस कैंपेन में एमएस धोनी नजर आए हैं। कैंपेन के लिए 7 भाषाओं में चार मनोरंजक विज्ञापन फिल्में बनाई गई हैं। इनमें दिखाया गया है कि कैसे विनजो भारत में अपने यूजर्स की जिंदगी में जीत के पल ला रहा है। एक रोचक कदम उठाते हुए एक विज्ञापन में एमएस धोनी के साथ विनजो की टीम भी नजर आई है और जीत के उत्साह को बढ़ाने के कैंपेन के आइडिया को सामने रखा है।

‘जहां जीतेगा इंडिया’ कैंपेन इस विचार को सामने रखता है कि चुनौतियां इस जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन विनजो के साथ जीत के पल हमेशा आपकी पहुंच में होते हैं। इससे पूरे भारत में यूजर्स को जीत का जश्न मनाने का मौका मिलता है। इस कैंपेन को साकार करने के लिए विनजो ने लोवे लिंटास से हाथ मिलाया है। प्रभावशाली 360-डिग्री कैंपेन को जियोहॉटस्टार, स्टार स्पोर्ट्स, डिजिटल प्लेटफॉम्र्स, प्रिंट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर लॉन्च किया गया है। कैंपेन के पहले विज्ञापन को पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने लॉन्च किया और इसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज करने के 24 घंटे के भीतर ही इसे शानदार 20 लाख व्यू मिल गए।

अपने माइक्रो-ट्रांजैक्शन आधारित बिजनेस मॉडल और 20 करोड़ यूजर्स की कम्युनिटी के साथ विनजो का लक्ष्य भारत में अपनी पहुंच को मजबूत बनाना और अपने इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। विनजो के सह-संस्थापक पावन नंदा ने कहा, ‘विनजो में हम भारत की आत्मा से गहरे तौर पर जुड़े हुए हैं और ‘जहां जीतेगा इंडिया’ कैंपेन हमारे देश की जीत की भावना का जश्न मनाता है। विनजो केवल बड़ी जीत से जुड़ा नहीं है।

यह छोटी-छोटी जीत से मिलने वाली खुशियों के बारे में है, जिनसे जिंदगी ज्यादा रोमांचक बनती है। एक ऐसी दुनिया, जहां चुनौतियों के कारण कई बार लगता है कि जीत बहुत दूर है, वहां हम कुछ हासिल करने के उत्साह को सभी के करीब लाते हैं। आईपीएल के दौरान इस कैंपेन की लॉन्चिंग के माध्यम से हम 65 करोड़ लोगों से जुड़ रहे हैं। इससे प्रतिस्पर्धी, व्यापक एवं रोचक मनोरंजन देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है। ये हर भारतीय से जुड़ी भावनाएं हैं।’

इस मौके पर धोनी ने कहा, ‘विनजो के ‘जहां जीतेगा इंडिया’ कैंपेन से जुडऩा जीत की अदम्य भावना का जश्न मनाने का शानदार अवसर रहा। यह कैंपेन बहुत खूबसूरती से दिखाता है कि जिंदगी की अपनी चुनौतियां होती हैं और यह भी कि कैसे विनजो कैसे छोटी लेकिन सार्थक जीत से खुशियों के पल देता है। एक इमर्सिव और इंटरैक्टिव गेमप्ले के साथ गेमिंग एक्सपीरियंस को नई परिभाषा देते हुए विनजो सुनिश्चित करता है कि हर व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से हो, उसे जीत के रोमांच का अनुभव मिलना चाहिए।’
विनजो ने हाल ही में भारत के सबसे बड़े यूट्यूब वीडियो के लिए कैरीमिनाती से भी हाथ मिलाया था। इसमें दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट नजर आए थे, जिनके चैनल्स पर 45.5 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इस वीडियो में भारत के 14 टॉप यूट्यूबर साथ आए थे और रिलीज के 24 घंटे भीतर ही 47 लाख लाइक के साथ यह नंबर 1 ट्रेंडिंग वीडियो बन गया था। इस तरह के गठजोड़ और ‘जहां जीतेगा इंडिया’ जैसे कैंपेन के माध्यम से विनजो भारत के अग्रणी गेमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी स्थिति को मजबूती दे रहा है।



You may also like

Leave a Comment