बिजऩेस रेमेडीज/कोटा नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Motion Education ने NEET पीवायक्यू सोल्यूशन बुक्स लॉन्च की हैं। इन पुस्तकों में प्रत्येक सवाल के साथ एक QR Code भी दिया गया है, जिसे स्कैन करके छात्र सवाल का टेक्स्ट और उससे जुड़ा video solution सीधे देख सकते हैं। इससे छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने में मदद मिलती है और वे अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। यह नया फीचर नीट की तैयारी में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगा, जिससे छात्र आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
Motion Education के Founder और CEO नितिन विजय ने बताया कि ‘अब तक एनसीईआरटी बुक्स को नीट की तैयारी के लिए आदर्श माना जाता रहा है, लेकिन इस बार नीट पेपर का स्तर काफी कठिन था और यह स्पष्ट हो गया है कि इस परीक्षा में केवल तथ्यात्मक सवालों का दौर खत्म हो चुका है। अब केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि विश्लेषणात्मक अध्ययन की आवश्यकता है। इसी नए ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए मोशन ने पीवायक्यू सोल्यूशन बुक्स तैयार की हैं, जिनमें एक ओर एनसीईआरटी का कंटेंट है और दूसरी ओर उस पर आधारित सवाल शामिल हैं। इन पुस्तकों में परीक्षा के बढ़े हुए कठिनाई स्तर के अनुसार भी सवाल दिए गए हैं। पुस्तक में केवल सवालों के उत्तर दिए गए हैं, जबकि कॉन्सेप्ट क्लियरिटी के लिए प्रत्येक सवाल के सामने क्यूआर कोड भी उपलब्ध है, जिसे स्कैन करके छात्र सवाल का टेक्स्ट और उससे जुड़ा वीडियो सोल्यूशन देख सकते हैं।’
Motion के ज्वाइंट डायरेक्टर और नीट डिवीजन के हेड अमित वर्मा ने बताया कि नीट यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के जरिए देश के मेडिकल यूजी जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और बीवीएससी और एएच की सीटों पर एडमिशन मिलता है। हर साल देश के करीब 24 लाख विद्यार्थी यह एग्जाम देते है। नीट में ग्यारह और बारहवीं स्तर के कुल 180 सवाल होते हैं। इसके लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी और बॉटनी के लिए 45-45 अंक यानी कुल 720 अंक होते हैं। इस दौरान मोशन के कंटेंट हेड जयंत चित्तौड़ा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नीट पीवायक्यू सोल्यूशन बुक्स में सवालों को अध्याय और टॉपिक के अनुसार व्यवस्थित किया गया है, जिससे कक्षा में टॉपिक पढऩे और मॉड्यूल सॉल्व करने के बाद प्रीवियस ईयर के प्रश्न भी आसानी से हल किए जा सकेंगे। यह नई पहल छात्रों की तैयारी को और अधिक प्रभावी तथा आत्मविश्वासपूर्ण बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

