Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Monica Alcobev Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Monica Alcobev Limited’ का IPO

निवेशक 18 जुलाई 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
monica alcobev

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मुंबई आधारित ‘मोनिका अल्कोबेव लिमिटेड’ भारतीय उपमहाद्वीप में प्रीमियम शराब ब्रांडों के विस्तार के लिए आयात, लॉजिस्टिक्स, डिस्ट्रीब्यूशन, सेल्स और मार्केटिंग की सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों का पूर्व-भुगतान या पुनर्भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १८ जुलाई को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: 2015 में निगमित ‘मोनिका अल्कोबेव लिमिटेड’ भारतीय उपमहाद्वीप में प्रीमियम शराब ब्रांडों के विस्तार के लिए आयात, लॉजिस्टिक्स, डिस्ट्रीब्यूशन, सेल्स और मार्केटिंग सहित संपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है। होटल, रेस्टोरेंट एवं कैफे, रिटेल और ट्रैवल रिटेल सहित प्रमुख चैनलों में कंपनी की मजबूत उपस्थिति है। कंपनी का भारत, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका में परिचालन है। कंपनी रणनीतिक ब्रांड निर्माण, बाजार सक्रियता और विशिष्ट उपभोक्ता जुड़ाव के माध्यम से विकास को गति प्रदान करती है। कंपनी ने विश्वस्तरीय स्पिरिट्स और भारत के जीवंत और उभरते बाजार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी स्थापित की है। 70 से अधिक प्रीमियम ब्रांडों के पोर्टफोलियो के साथ, मोनिका अल्कोबेव स्पिरिट्स, वाइन और लिकर की एक व्यापक रेंज प्रदान करती है, जिसमें जोस क्यूर्वो, बुशमिल्स और वनगिन वोदका जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने परिचालन से 139.78 करोड़ रुपए का राजस्व और 13.02 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने परिचालन से 189.20 करोड़ रुपए का राजस्व और 16.59 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने परिचालन से 236.14 करोड़ रुपए का राजस्व और 23.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9.79 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 323.89 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 96.01 करोड़ रुपए और रिजर्व एवं सरप्लस 79.35 करोड़ रुपए है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मोनिका अल्कोबेव लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर आज खुलकर 18 जुलाई 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवेल्यू के 57,91,200 शेयर 271 से 286 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 153.68 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से कंपनी के शेयर धारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 10,00,000 शेयर बिक्री कर 28.60 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 400 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी मारवाड़ी चंदराना इंटरमीडियरीज ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment