Thursday, February 19, 2026 |
Home » गणतंत्र दिवस पर मोहनी देवी छगनलाल सोमानी फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

गणतंत्र दिवस पर मोहनी देवी छगनलाल सोमानी फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

234 यूनिट रक्त संग्रह, स्कूल स्टाफ, अभिभावकों व विद्यार्थियों ने दिखाया सेवा भाव

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज | जयपुर | गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मोहनी देवी छगनलाल सोमानी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सोमानी इंटरनेशनल स्कूल, कालवाड़ रोड ब्रांच एवं सोमानी वायर नेटिंग इंडस्ट्रीज, सरना डूंगर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

इस जनसेवा अभियान में स्कूल के शिक्षक व स्टाफ सदस्य, अभिभावक, विद्यार्थी तथा उनके परिवारजनों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ रक्तदान किया। शिविर के दौरान देशभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल ने रक्तदाताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शंकरलाल सोमानी ने एक प्रेरणादायी कदम उठाते हुए देहदान का संकल्प लिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ स्वीकार किया।

फाउंडेशन के सह-सचिव सुनील सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में
सवाई मानसिंह अस्पताल ब्लड बैंक,
भगवान महावीर कैंसर अस्पताल ब्लड बैंक,
स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक तथा
संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल ब्लड बैंक

के सहयोग से कुल 234 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक एकत्र किया गया। यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस की भावना को साकार करता नजर आया, बल्कि समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।



You may also like

Leave a Comment