बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। वर्ष 1974 में इस ग्रुप की स्थापना हुई। बीते 50 सालों में यह ग्रुप निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम मुख्यतया पॉपलिन, अस्तर का कपड़ा, सरदारजी की पगड़ी का निर्माण करते हैं। इसके अलावा हम साड़ी की फॉल भी बनाते हैं। हमारा माल मुख्यतया पंजाब राज्य में जाता है। अभी हाल ही में बालोतरा को जिला बनाया गया है। जिले के हिसाब से क्षेत्र में सुविधाएं भी विकसित करना आवश्यक है। केंद्र व राज्य सरकार बालोतरा पर विशेष फोकस करे और क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार व पर्यटन के लिए माहौल विकसित करे।
आपने अपना व्यवसाय कब शुरू किया ?
हमने अपना व्यवसाय वर्ष 1974 में शुरू किया। हम लोग पॉपलिन, अस्तर का कपड़ा, सरदारजी की पगड़ी बनाते हैं। इसके अलावा साड़ी की फॉल भी बनाते हैं।
क्या गरीबों को कोई राहत राहत
प्रदान की जाती है ?
हम लोग गरीबों के सहायतार्थ कार्य करते हैं। इसके अलावा लॉयंस क्लब के माध्यम से सहायता करते हैं।
क्या आपको प्रतिस्पद्र्धा के समय कोई कठिनाई महसूस होती है?
– जिस बिजनेसमैन ने अपना ब्रांड बना लिया है। उसे प्रतिस्पद्र्धा के समय किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
आने वाले समय में आप अपने व्यवसाय को कहां तक बढ़ाना चाहते हैं?
– वर्तमान में चल रहे व्यवसाय से हम संतुष्ट हैं। भविष्य में रिसोर्ट बिजनेस में भाग्य आजमाना चाहते हैं और आगे बढऩा चाहते हैं।
आप अपना आदर्श किसे मानते हैं
– मैं अपने बड़े भाइयों मूलचंद जी व गौतम चंद जी सालेचा के पदचिन्हों पर चलना चाहते हैं। दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत से बिजनेस में मुकाम बनाया है।
क्या आप किसी सामाजिक संगठन
से जुड़े हुए हैं?
– मैं लघु उद्योग भारती जसोल का अध्यक्ष हूं। इसके अलावा जसोल सीटीपी ट्रस्ट का ट्रस्टी हूं। शिवांशी मालाणी तेरापंथ संस्था में निर्वतमान अध्यक्ष हूं।
युवाओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए आप क्या सुझाव देंगे?
– जमाना युवाओं का है। कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट व्यवसाय की स्टडी कर व्यापार को आगे बढ़ाने में मेहनत करें। युवा अपनी मेहनत के दम पर अपना भविष्य भी स्वयं गढ़ सकते हैं। वहीं क्षेत्र में रिफाइनरी भी बन रही है। उसके कई बाई प्रोडक्ट हैं। उसकी इंडस्ट्री भी यहां लगने की काफी संभावनाएं हैं। इसके अलावा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी यहां काफी उद्योग लग सकते हैं। साथ ही क्षेत्र अब रिसोर्ट का हब बन गया है। इसके अलावा डेस्टिनेशन मैरिज का भी क्षेत्र हब बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी युवा अपना योग्यता के अनुसार जा सकते हैं। कुल मिलाकर आने वाले समय में बालोतरा जिले में युवाओं के लिए काफी संभावनाएं हैं।
क्या क्षेत्र से युवाओं का पलायन रुकना चाहिए
– क्षेत्र में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। पर्यटन की सुविधा विकसित की जाए तो बाहर से आने वाले यात्रियों से व्यवसाय बढ़ेगा और युवाओं का पलायन भी रुकेगा। इसके अलावा शिक्षा और चिकित्सा की आवश्यक सुविधाएं नहीं हैं। इस कारण क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए जोधपुर, जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई जाना पड़ता है। जब बच्चे बाहर पढऩे जाएंगे और नौकरी भी वहीं लगेगी तो क्षेत्र से पलायन होगा। इस पलायन को स्थानीय स्तर पर ही शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार के साधन विकसित कर रोका जा सकता है।
क्या आप चाहते हैं प्रदेश में बिजली की दरें कम हों?
राज्य में बिजली की दरें काफी ज्यादा हैं। साथ ही बिजली भी पूरे समय उपलब्ध नहीं रहती है। इस कारण उद्योगों को दोहरी मार पड़ती है। इसके अलावा राज्य सरकार को गाडिय़ों पर रजिस्ट्रेशन शुल्क भी घटना चाहिए। महंगे रजिस्ट्रेशन के चलते दूसरे राज्यों में गाडिय़ों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इससे रेवेन्यू दूसरे राज्यों में जा रहा है। रीको ने चौथे फेज के बाद कोई कार्य नहीं किया। रीको पांचवें फेज की शुरुआत करे तो इंडस्ट्री को फायदा होगा।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं ?
– क्षेत्र में रेलवे की सुविधा अभी प्रोपर विकसित नहीं हुई। इसके अलावा रेल का टाइमिंग भी ठीक नहीं है। इस कारण उद्यमियों को परेशानी होती है। केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।