Monday, October 12, 2026 |
Home EducationMody University में मैनेजमेंट फेस्र्ट Zeal 6.0 का आयोजन

Mody University में मैनेजमेंट फेस्र्ट Zeal 6.0 का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रमेडीज   लक्ष्मणगढ़ स्थित Mody University में कार्यक्रर्म Zeal 6.0 का शुभारम्भ हुआ। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस के छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शेखावाटी सहित जयपुर के 20 अलग अलग कॉलेजों के 170 से ज्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह मैनेतजमेंट फेस्ट, स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का भी हिस्सा है जिसमें छात्राएं प्रबंधन के विभिन्न आयामों से प्रायोगिक तौर पर रू ब रू होती है।
कार्यक्रम में बतौर प्रायोजक पारीख हॉस्पिटल, न्यू लाईफ, कैरियर लांचर, अल कैफे एवं हाइवे हवेली ने भी अपनी उपस्थिति को दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया। पुरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में संगीत, डांस, एक्टमपोर, पेंटिंग, फैशन शो के साथ और भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को ढाई लाख रूपये से ज्यादा का नगद पुरस्कार भी दिया गया। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ आशुतोष भारद्वाज ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी विश्वविद्यालय इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन को हमेशा से तवज्जो देता आया है। जिसमें छात्राओं द्वारा आयोजकों से संपर्क के साथ प्रबंधन के सभी कार्य किए जाते हैं। छात्राओं के सर्वांगीण विकास में ऐसे कार्यक्रमों की विशेष भूमिका रही है। डॉ भारद्वाज ने अन्य विश्वविद्यालय से आए छात्राओं का धन्यवाद करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न पहलुओं से भी रुबरु करवाया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ बिजनेस के असिस्टेंट डीन डॉ सुनिता वर्मा के साथ रजिस्ट्रार डॉविनोद पुरोहित स्कूल ऑफ इंजिनयरिंग के डीन डॉ प्रतीक भंाती, स्कूल ऑफ लिबरल आर्टस् एंड साइंस के डीन डॉ जितेन्द्र बिनवाल, ऑनलाइन के डायरेक्टर डॉ रेवा मिश्रा, पीआरओ राजीव सिंह, कार्यक्रम के संयोजक राहुल सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में छात्राएं एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के डीजीएम प्रबीण झा ने इस खास मौके बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय विभिन्न कैटेगरी में छात्राओं को तीन करोड़ तक की छात्रवृति मुहैया करा रहा है। मोदी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ एवं ग्लोबल अकेडमी ऑफ लॉ टेक एडुकेशन एंड रिर्सच के तत्वाधान में दो दिवसिय अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। साइबर सिक्यूरिटी एंड डाटा प्रोटेक्शन इन द डिजीटल रील्म विषय पर आयोजित इस वर्कशॉप में ग्लोबल अकेडमी के प्रोफेसर एम के भंडारी बतौर मुख्य अतिथी रहे जबकि नाइजिरया से अमाना अल्काली एवं साइबर लॉ कन्सलटेन्ट निष्ठ दीक्षित भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे। स्कूल आफॅ लॉ के डीन डॉ कोमल औदिच्य ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस वर्कशॉप से जुड़ पायें इसलिए इसे हाइब्रिड मोड में रखा गया था।

Mody University के स्कूल ऑफ लिबरल आटर््स एंड साइसेंज के अन्र्तगत 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत के लिए युवाओं को विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना, विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षक और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना और आज के दौर में विज्ञान की महत्ता को समझना और विकसित भारत के सपने को अभिभूत करना। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डा0 आशुतोष भारद्वाज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सर सीवी रमण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे ऐसी वैज्ञानिक उपलब्धियां युवा दिमागों को प्रेरित करते रहती है। उन्होंने वैश्विक गुरू के रूप में भारत के भविष्य को आकार देने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका को दोहराया।



You may also like

Leave a Comment