Friday, July 10, 2026 |
Home EducationApex University में ज्ञान- विज्ञान, सांस्कृतिक और तकनीकी स्पर्धाओं का संगम ‘टेक्नोआगाज – 2025’ का आगाज

Apex University में ज्ञान- विज्ञान, सांस्कृतिक और तकनीकी स्पर्धाओं का संगम ‘टेक्नोआगाज – 2025’ का आगाज

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर   अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डीजे रुद्रिका ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया, बॉलीवुड सोंग्स का संयोजन ऐसा था कि पांव खुद ब खुद थिरकने लगे। रुद्रिका ने इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक प्ले किया जिसकी बीट्स ने शाम को रंगीन बना दिया अवसर था Apex University की ओर से मानसरोवर स्थित अपेक्स कैम्पस में दो दिवसीय नेशनल लेवल इंटरकॉलेज फेस्ट ‘टेक्नोआगाज – 2025’ का। 50 कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटीज के करीब 1000 से अधिक स्टूडेन्टस् ज्ञान-विज्ञान और सांस्कृतिक व तकनीकी स्पर्धाओं के इस महोत्सव में विभिन्न स्पर्धाओं में बढ चढकर हिस्सा ले रहे हैं जिससे समूचा कैंपस उत्सवी रंग में सराबोर नजर आया।
फेस्ट के पहले दिन सोलो डान्स व ग्रुप डाँस में तेज बजते संगीत और स्टूडेन्ट्स के ‘वन्स मोर – वन्स मोर’ के शोर के बीच जहाँ प्रतियोगियों ने वेस्टर्न, रिमिक्स और फोक गानों पर शानदार डाँस परफोर्मेन्स देकर सबको अपने साथ झूमने पर मजबूर तो किया ही साथ ही विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को भी मंच पर साकार कर दिया। इसके बाद स्टूडेन्ट्स ने म्यूजक़ि एवं गायन में क्लासिकल, सेमी क्लासिकल गानों की स्वर लहरियाँ बिखरे कर माहौल को और सुरीला बना दिया साथ ही अपनी टीम को जिताने की पुरजोर कोषिष की। इसके अलावा स्टूडेन्टस् फेस पेन्टिग व पोस्टर मेकिंग में रंगो का सुन्दर संसार रचते हुये कई सोशियल मैसेज दिये। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए कैमरे के विभिन्न एंगलों से ली गई फोटोज को अपनी रचना में दर्शाया। स्टैंड अप कॉमेडी, ब्लॉग, रील और मेम मेकिंग में भी अपना टैलेंट व हुनर दिखाया। डीजे वॉर व बैंड कॉम्पटीशन को स्टूडेंन्टस ने खूब एंजाय किया। एक अन्य प्रतियोगिता ‘कौन बनेगा फार्मासिस्ट’ फार्मेसी विभाग का एक बड़ा इवेंट था, जिसमें फार्मा आधारित प्रश्नोत्तरी में बेस्ट फार्मासिस्ट को विजेता घोषित किया गया। इनके अतिरिक्त ई गेम्स, कविता प्रतियोगिता ‘महफिले आजम’ मीमबाज, स्प्लिट्सविला आदि अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
Apex University  के डायरेक्टर वेदांशु जूनीवाल ने कहा कि स्टूडेन्ट्स में छिपे हुए टैलेन्ट को निखारने में इस तरह के आयोजन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह ज्ञान विज्ञान और सांस्कृतिक व तकनीकी स्पर्धाओं का संगम है। इसकी लोकप्रियता के कारण इस इवेंट को ज्यादा से ज्यादा रचनात्मक और रोमांचक बनाया गया है। फेस्ट के दूसरे दिन 2 मार्च को नुक्कड़ नाटक, स्टेज प्ले, स्ट्रीट बैटल, मोनो एक्टिंग, ब्लाइंड कोडिंग, ट्रेजर हंट और फ़ैशन वॉक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह शाम 7 बजे होगा जिसमे विजेता प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा।



You may also like

Leave a Comment