जयपुर । मोदीज़ नवनिर्माण लिमिटेड ने सूचित किया है कि शेयरधारकों ने कंपनी के सूचीबद्ध इक्विटी शेयरों को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) दोनों के मुख्य बोर्ड में माइग्रेशन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
शेयरधारकों की सहमति प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित डाक मतपत्र और ई-वोटिंग
सफलतापूर्वक संपन्न हुई:
कुल शेयरधारक भागीदारी: 78.78 फीसदी
माइग्रेशन के पक्ष में मतदान: 100 फीसदी
यह अनुमोदन कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इसके निवेशकों के निरंतर
विश्वास और समर्थन को दर्शाता है।
मुख्य बोर्ड में स्थानांतरण एक रणनीतिक कदम है जिसका उद्देश्य बाजार की दृश्यता में सुधार,
तरलता बढ़ाना और व्यापक निवेशक भागीदारी को आकर्षित करना है। यह दीर्घकालिक मूल्य सृजन, कॉर्पोरेट प्रशासन और सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को भी पुष्ट करता है।
मोदी नवनिर्माण लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिनेश मोदी ने कहा कि “यह हमारी कंपनी के लिए एक गौरवपूर्ण और निर्णायक क्षण है। 100 फीट शेयरधारकों की स्वीकृति हमारे दृष्टिकोण और प्रदर्शन में अटूट समर्थन और विश्वास को दर्शाती है। बीएसई और एनएसई के मैनबोर्ड में माइग्रेशन केवल एक नियामकीय कदम नहीं है बल्कि यह पूंजी तक पहुँच, बेहतर बाजार पहुँच और बढ़ी हुई पारदर्शिता के नए अवसर खोलता है। हम अपने सभी हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी अब बीएसई और एनएसई के मैनबोर्ड में माइग्रेशन के लिए औपचारिक आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी।”

