बिजऩेस रेमेडीज/लक्ष्मणगढ़
मोदी विश्वविद्यालय की एम टेक की छात्रा चारू शर्मा प्रतिष्ठित रॉबिन कोपलैंड मेमोरियल फेलोशिप के लिए चयनित हुई है। इस फेलोशिप के जरिए चारू को वियना के प्रतिष्ठित विश्व परमाणु सुरक्षा संस्थान में कार्य करने का मौका मिलेगा। चारू शर्मा ने वर्ष 2015-17 में मोदी विश्वविद्यालय से एम टेक की डीग्री 8.81 सीजीपीए के साथ हासिल करी है।
गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए सिर्फ चार महिलाओं का ही चयन हुआ है जिसमें से चारू शर्मा एक है। अपने कैरियर के एक रोमांचक अध्याय की शुरूआत करते हुए चारू शर्मा मोदी विश्वविद्यालय के साथ ही देश की सभी लड़कियों का मान बढ़ाया है। मोदी विश्वविद्यालय ने चारू शर्मा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई कि परमाणु प्रद्यौगिकी के क्षेत्र में मोदी विश्वविद्यालय की छात्रा पुरे देश का नाम रौशन करेगी।

