Saturday, July 11, 2026 |
Home Metro City Specialटैक्स ऑडिट, कंपनी ऑडिट एवं ऑडिट ट्रेल पर सेमिनार आयोजित

टैक्स ऑडिट, कंपनी ऑडिट एवं ऑडिट ट्रेल पर सेमिनार आयोजित

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की कमिटी बोर्ड ऑफ इंटरनल ऑडिट एंड मैनेजमेंट एकाउंटिंग के द्वारा जयपुर शाखा में टैक्स ऑडिट और कंपनी ऑडिट एवं ऑडिट ट्रेल पर एक सेमिनार का आयोजन आज किया गया।
सेंट्रल काउंसिल के सदस्य सीए प्रकाश शर्मा द्वारा यह बताया गया है कि टैक्स ऑडिट की अंतिम तिथि 31 अगस्त है, इसे ध्यान में रखते हुए, सीए सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस सेमिनार के माध्यम से सदस्य ऑडिट रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंटेशन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह सेमिनार सदस्यों की तैयारी और प्रक्रिया को अधिक संगठित और सटीक बनाने में सहायक होगा। रीजनल काउंसिल के सदस्य सीए अनिल यादव ने जयपुर शाखा को इस सफल सेमिनार के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि टैक्स ऑडिट न केवल वित्तीय लेनदेन की सटीकता की पुष्टि करता है, बल्कि यह संगठन की समग्र कार्यप्रणाली को भी मजबूत बनाता है। साथ ही सीए प्रकाश शर्मा एवं सीए अनिल यादव ने नेशनल कांफ्रेंस का विमोचन किया, जो 15-16 अक्टूबर को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। इस कांफ्रेंस में पूरे भारत से सीए सदस्य भाग लेंगे। यह कांफ्रेंस पेशेवरों को एक मंच प्रदान करेगी, जहाँ वे नवीनतम रुझानों, चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श कर सकेंगे। जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए नवीन शर्मा और सचिव सीए विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य ऑडिट की प्र्िरयाओं और ऑडिट ट्रेल की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डालना था, ताकि संगठन अपने वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सके। सेमिनार के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों को टैक्स ऑडिट के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि जोखिम मूल्यांकन, नियंत्रण नीतियों का मूल्यांकन, और आधुनिक तकनीकों का उपयोग, पर व्यापक ज्ञान प्रदान किया गया।



You may also like

Leave a Comment