Wednesday, July 1, 2026 |
Home Educationमोदी विश्वविद्यालय में सिल्वर जुबली एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन

मोदी विश्वविद्यालय में सिल्वर जुबली एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन

by Business Remedies
0 comments
लक्ष्मणगढ़, 18 अप्रैल | मोदी विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के एलुमनाई सेल द्वारा आयोजित सिल्वर जुबली एलुमनाई मीट 2026 शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्वामी हरिदास सभागार में संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के 25 वर्षों की उपलब्धियों, परंपराओं और पूर्व छात्रों के योगदान को समर्पित इस विशेष आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में एलुमनाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को अपने पुराने दिनों की याद दिला दी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे एलुमनाई पंजीकरण और स्वागत से हुई। इसके पश्चात सरस्वती वंदना और संस्थान गीत के माध्यम से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों और विश्वविद्यालय के उच्च पदाधिकारियों ने एलुमनाई की भूमिका को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान कई पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मोदी विश्वविद्यालय ने उनके व्यक्तित्व और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादों को साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने उन्हें न केवल शैक्षणिक ज्ञान दिया, बल्कि नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित की। एलुमनाई मीट में सहभागिता गतिविधियों, कैंपस भ्रमण तथा पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जो विश्वविद्यालय की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने पुराने विभागों और कक्षाओं का दौरा कर यादगार पलों को फिर से जीवंत किया।
दोपहर बाद आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने एलुमनाई और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत बनाया। इसके पश्चात संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कर्ष शर्मा ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशिष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एलुमनाई का सहयोग और मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रेजिडेंट प्रोफेसर डाॅ. आशुतोष भारद्वाज ने कहा कि सिल्वर जुबली एलुमनाई मीट 2026 ने पूर्व छात्रों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और मजबूत किया। यह आयोजन न केवल पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर बना, बल्कि भविष्य में सहयोग और नेटवर्किंग की नई संभावनाएं भी लेकर आया। उन्होंने एलुमनाई सेल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इसके पश्चात प्रो प्रेजिडेंट डाॅ. अभय शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने वाली पूर्व छात्राओं का का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के विकास में अहम बताया और अपराजिता कविता के माध्यम से महिला शक्ति का गुणगान किया। इस मौके पर प्रेजिडेंट प्रोफेसर डाॅ. आशुतोष भारद्वाज, प्रो प्रेजिडेंट डाॅ. अभय शर्मा, वाइस प्रेजिडेंट संजीव अग्रवाल, रजिस्ट्रार विनोद पुरोहित, एलुमनाई सेल के पदाधिकारी एवं मेंबर व सभी स्कूलों के डीन व फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।


You may also like

Leave a Comment