Tuesday, July 14, 2026 |
Home Educationमोदी विवि. की छात्राओं ने वैश्विक स्तर पर लहराया परचम

मोदी विवि. की छात्राओं ने वैश्विक स्तर पर लहराया परचम

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/लक्ष्मणगढ़
लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी विश्वविद्यालय महिला शिक्षा के क्षेत्र में आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। विश्वविद्यालय की छात्राएं आज देश और विदेश के नामी गिरामी कंपनियों में अपने हूनर का लोहा मनवा रही है। शिक्षा के साथ साथ छात्राओं को रोजगारोन्मुख बनाने और उन्हें वैश्विक स्पर्धा के अनुसार तैयार करने के लिए विश्विविद्यालय का कैरियर डेवलपमेंट सेन्टर सतत् कार्य करता रहता है।
विश्वविद्यालय अपने छात्राओं को विश्वस्तरिय सुविधा प्रदान करती है, फिर बात चाहे शिक्षा की हो या फिर प्रयोगात्मक सुविधाओं की। छात्राओं को अमूमन द्वितीय सेमेस्टर से ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ जुडऩे एवं ट्रेनिंग की सुविधा मुहैया करायी जाती है। विश्व की जानी मानी कंपनी पी डबल्यू सी छात्राओं को 260 घंटे की ट्रेनिंग मुहैया कराती है जिसमें छात्राओं को नयी तकनिकों को सिखने एवं उसपर काम करने का मौका मिलता है। इसके साथ ही एटलेसियन, फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को, इन्फोसिस एवं एमेजोन वेब सर्विस जैसी वैष्विक कंपनियां विभिन्न स्तरों पर छात्राओं के लिए नि:शुुल्क ट्रेनिंग एवं सर्टिक्रिकेशन की सुविधा प्रदान करती है। इसके साथ ही ये कंपनियां छात्राओं को इंर्टनशिप और योग्यता के आधार पर जॉब भी ऑफर करती है। इंर्टनषिप के दौरान छात्राओं को 1 लाख 50 हजार प्रति माह तक का स्टाइपनड भी कंपनियों के द्वारा ऑफर किया गया है। उचित मार्गदर्शन, बेहतर सुविधा और अवसरों के परिणामस्वरूप वर्तमान में मोदी विश्वविद्यालय की एक छात्रा को सोशल मिडिया की सर्वश्रेष्ठ बहुर्राष्ट्रीय कंपनी में सलाना तीन करोड़ का सैलरी ऑफर किया गया है। इसके साथ ही इनट्विट, डी ई शॉव, वीजा एवं फिल्पकार्ट के साथ और भी कई इिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनियां छात्राओं को 40 से 50 लाख तक सलाना सैलरी ऑफर करती है। प्रत्येक छात्राओं को व्यक्तिगत तौर पर सर्वांगिण विकास के लिए बेहतर शिक्षा और विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि मोदी विश्वविद्यालय में छात्राएं आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही है। 2024 प्लेसमेंट में छात्राओं की औसतन सैलरी 11 लाख रही जबकि 2025 बैच के प्लेसमेंट की भी प्रक्रिया षुरू हो चुकी है और इस दौरान छात्राओं को अबतक औसतन 18 लाख सैलरी तक का ऑफर प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही बैंकिग एवं वित्त के क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, अमेरिकन एक्सप्रेस और बार्कलेज जैसी दिग्गज कंपनियां भी विश्वविद्यालय की छात्राओं को बेहतर ऑफर देती है।



You may also like

Leave a Comment