बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
देशभर में अमेजन पे यूपीआई को व्यापक रूप से अपनाया गया है। वर्तमान में 10 करोड़ से अधिक ग्राहक इस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेजन पे यूपीआई का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज, सुविधा बिल भुगतान और ई.कॉमर्स लेनदेन में प्रमुखता से हो रहा है। यह वन-स्टॉप भुगतान समाधान अपने तीव्र लेनदेन (3.5 सेकेंड से कम), आईफ ोन पर लो-लाइट स्कैनिंग के लिए ऑटो टॉर्च, बिल भुगतान के लिए निरंतर रिमाइंडर्स व उनका प्रबंधन, और 10 हजार से ज्यादा ऑनलानइ के साथ ही साथ ऑफ लाइन ब्रांड्स के ऑफ र्स के साथ फायदेमंद अनुभव के माध्यम से ग्राहकों को अत्यधिक सुविधा प्रदान करता है।
इस उपलब्धि पर विकास बंसल, सीईओ, अमेजन पे इंडिया ने कहा कि अमेजन पे अपने उपभोक्ताओं को एक सुरक्षित, तेज, सर्वव्यापी और फ ायदेमंद भुगतान अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूपीआई से उपभोक्ताओं के ऑनलाइन लेनदेन में एक बड़ी क्रांति आई है और वॉलेट-ऑन-यूपीआई और यूपीआई पर क्रेडिट लाइन में अवसर सहित, हम यूपीआई ईकोसिस्टम में एक विशाल और अप्रयुक्त क्षमता देख रहे हैं। हम आभारी हैं कि 10 करोड़ ग्राहकों ने ऑनलाइन भगतान के लिए अमेजन पे यूपीआई को अपने पसंदीदा विकल्प के रूप में चुना है और इस पर हमें गर्व भी है। हम पूरे भारत में लाखों लोगों के जीवन को आसान बनाने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पेशकशों का विस्तार करना आगे भी जारी रखेंगे।

