बिजऩेस रेमेडीज/लक्ष्मणगढ़
लक्ष्मणगढ़ स्थ्ति मोदी विश्वविद्यालय में नये छात्राओं का अभिसंस्करण कार्यक्रम (शुुभारंम्भ) का आगाज हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अन्र्तगत विभिन्न र्कोसेस में नामांकित हुए सभी नयी छात्राएं हिस्सा ले रही है। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों जैसे कि स्कूल ऑफ इंजिनयरिंग, स्कूल ऑफ लिबरल आटर््स एंड साइंसेज, स्कूल ऑफ बिजनेस, स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ डिजाइन, स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं स्कूल ऑफ एटिकेट एंड फिनिसिंग स्किल के अन्तर्गत चलने वाले कोर्स एवं कैरियर सम्बन्धित अवसर के साथ आने वाली चुनौतियां और उसकी तैयारी के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय में दी जाने वाली साी सुविधाओं से भी छात्राओं को रू ब रू करवाया गया। विश्वविद्यालय की स्र्पोटस सुविधाओं से लेकर हास्टल, मेडिकल सहित एनसीसी एवं एनएसएस जैसी सुविधाओं की जानकारी भी छात्राओं के साथ साझा की गयी। सिविल सर्विस की तरफ जिन छात्राओं को रूझान है उन्हें सम्कल्प के साथ साझेदारी में शुरू किये गये मस्ट एकेडमी ऑफ सिविल सर्विसेज के बारे में भी बताया गया।
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स ने जंहा छात्राओं को अनुशासन के बारे बताया वहीं डीजीएम एडमिषन प्रबीण झा ने छात्र जीवन के विभिन्न पहलूओं की तरफ छात्राओं का ध्यान आकर्शित किया। कैरियर डेवलपमेंट सेंटर के जीएम सुधांषु सिन्हा ने छात्राओं को इंर्टनशिप, प्लेसमेंट और उसकी तैयारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मैनेजर इंटरनेशनल हितेश जांगिड़ ने विभिन्न विदेशी शिक्षण संस्थानों के साथ मोदी विश्वविद्यालय के अनुबंध के बारे में बताते हुए छात्राओं को वैष्विक स्तर के अवसरों के बारे में बताया। गौरतलब है कि मोदी विश्वविद्यालय छात्राओं विश्व के नामी गिरामी संस्थानों में इंर्टनशिप, शोध कार्य एवं जॉब के अवसर भी प्रदान करता है। विश्वविद्यालय सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना करता है और शिक्षा द्वारा नारी सशक्तिकरण के इस अभियान की ओर सतत अग्रसर रहेगा।

